फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Celebrating Rakhi festival with Hindu-Muslim family for 35 years

अटूट प्रेम : 35 वर्षों से हिंदू-मुस्लिम परिवार संग मना रहे राखी का त्योहार

Fri, 12 Aug 2022 09:21 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 12 Aug 2022 09:21 AM IST
सार

नैनी की पीएसी कॉलोनी में रजा तथा गुप्ता परिवार जहां बीते 37 वर्षों से एक साथ पर्व मना रहे हैं, वहीं करेली के इश्तियाक खान और उनकी पत्नी भी पर्व का हिस्सा बनी हुई हैं।

विज्ञापन
Celebrating Rakhi festival with Hindu-Muslim family for 35 years
Prayagraj News : रक्षाबंधन पर बहन नेहा मिश्रा से राखी बांधवाते इश्तियाक खान। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

संगमनगरी में भाई-बहन के अटूट प्रेम के पर्व रक्षाबंधन पर प्रेम, सौहार्द और मजहब का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। अलग-अलग मजहब के होने के बावजूद कई परिवार संग मिलकर राखी का त्योहार परस्पर प्रेम के साथ निभा रहे हैं। रेशम का धागा इन रिश्तों को आपस में जोड़ने का काम कर रहा है।

विज्ञापन



नैनी की पीएसी कॉलोनी में रजा तथा गुप्ता परिवार जहां बीते 37 वर्षों से एक साथ पर्व मना रहे हैं, वहीं करेली के इश्तियाक खान और उनकी पत्नी भी पर्व का हिस्सा बनी हुई हैं। पीएसी कॉलोनी के अजीज आलम को उनकी पड़ोसी स्व. गोमती दुबे ने 37 बरस पहले राखी बांधने की शुरूआत की थी।
विज्ञापन



दोनों एक दूसरे के नए-नए पड़ोसी बने थे, ऐसे में इन दोनों के बीच भाई-बहन का रिश्ता परवान चढ़ा। गोमती दुबे ने अजीज आलम को राखी बांध कर भाई-बहन के अटूट रिश्ते पर मुहर लगाई, तबसे हर वर्ष वह रक्षाबंधन पर अजीज आलम को राखी बांधती रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Celebrating Rakhi festival with Hindu-Muslim family for 35 years
Prayagraj News : रक्षाबंधन पर बहन माया से राखी बांधवाते मोहम्मद अबरार। - फोटो : अमर उजाला।

उन्ही के नक्शेकदम पर उनकी बेटी सरिता दुबे ने रईस के बेटे आकिब तथा अहसन को बचपन से ही राखी बांधना शुरू किया। तबसे लेकर अब तक सरिता हर वर्ष राखी बांधती आ रही हैं। इतना ही नहीं यह परंपरा तीसरी पीढ़ी तक आ पहुंची है। अब सरिता की भतीजी नेहा दुबे अजीज के पोते अयान को राखी बांधती है। वहीं अहसन के नौ वर्षीय बेटे आरिब रजा को इस वर्ष नेहा पहली बार राखी बांधेगी।


इसी तरह पेशे से कारोबारी करेली के इश्तियाक खान के दोस्त की बीवी नेहा मिश्रा नैनी की रहने वाली हैं और वह इश्तियाक खान को अपना भाई मानती हैं। वह शादी के बाद से ही इश्तियाक को राखी बांधती आ रही हैं। इश्तियाक की पत्नी नसरीन बेगम भी मोहत्सिमगंज में रहने वाले पति के दोस्त चिंरजीव कुमार को राखी बांधती हैं। 

Celebrating Rakhi festival with Hindu-Muslim family for 35 years
Prayagraj News : सिविल लाइंस में राखी की खरीदारी करतीं बहनें। - फोटो : अमर उजाला।

इश्तियाक का कहना है कि भाई-बहन का यह त्योहार किसी एक समुदाय का नहीं बल्कि भाई और बहन का त्योहार है। इस पर्व को हर भाई बहन को उत्साह के साथ मनाना चाहिए। वहीं करेली की आब्दा बानो भी बिहार के जगदीशपुर में रहने वाले भाई शिव कुमार को राखी बांधती हैं। उनका कहना है कि स्कूल के दिनों से ही वह शिव को राखी बांधती रही हैं। इस बार भी डाक के जरिये राखी भेजी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed