{"_id":"69c8f4cad2da304750047e24","slug":"celebrate-birthdays-and-anniversaries-on-boats-in-the-sangam-city-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : संगम नगरी में अब लहरों पर मनेगा जश्न, बोट पर मनाएं जन्मदिन और सालगिरह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : संगम नगरी में अब लहरों पर मनेगा जश्न, बोट पर मनाएं जन्मदिन और सालगिरह
Sun, 29 Mar 2026 03:15 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 29 Mar 2026 03:15 PM IST
सार
संगम नगरी में अब यमुना की लहरों पर सालगिरह, जन्मदिन सहित अन्य पार्टियों को मनाया जा सकेगा। इसके लिए नगर निगम की तरफ से अनूठी पहल की गई है। मुंबई व गोवा की तर्ज पर काली घाट पर शिकारा की तरह विभिन्न आयोजनों के लिए बोट्स उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
नाव पर जन्मदिन की पार्टी।
- फोटो : एआई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संगम नगरी में अब यमुना की लहरों पर सालगिरह, जन्मदिन सहित अन्य पार्टियों को मनाया जा सकेगा। इसके लिए नगर निगम की तरफ से अनूठी पहल की गई है। मुंबई व गोवा की तर्ज पर काली घाट पर शिकारा की तरह विभिन्न आयोजनों के लिए बोट्स उपलब्ध हैं। इन बोटों की बुकिंग भी शुरू हो गई है। इसके लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों सुविधा उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
इसके लिए तीन स्टेशन अरैल घाट, किलाघाट व काली घाट पर बनाए गए हैं। वहीं पार्टी के अलावा वाटर स्पोर्ट्स का भी लोग भरपूर आनंद ले सकते हैं। जिसके लिए छह-छह लोगों की क्षमता वाली छह मोटर बोट्स, 30-30 लोगों की क्षमता वाली दो कैट मरीन बोट्स, छह-छह लोगों की क्षमता वाली दो रेस्क्यू बोट्स, 10-10 लोगों की क्षमता वाली दो पांटून बोट्स, सात लोगों की क्षमता वाली एक स्पीड बोट्स, छह लोगों की क्षमता वाली एक बनाना बोट्स, दो लोगों की क्षमता वाला एक इन्फ्लेटेबल सोफा भरपूर मनोरंज के लिए यमुना की लहरों पर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
ऐसे में लोग संगम भ्रमण के साथ पानी में सुरक्षित एडवेंचर का भी आनंद ले सकते हैं। वहीं, मनोरंजन के साथ 50 लोगों की क्षमता वाला फ्लोटिंग रेस्टोरेंट भी है। जिसकी एडवांस बुकिंग भी उपलब्ध है। यहां पर लोगों को नाश्ते के साथ स्वादिष्ट व्यंजन भी मिलेगा।
विज्ञापन
अब लोग संगम पर आस्था की डुबकी के साथ स्वादिष्ट व्यंजन, एडवेंचर और सालगिरह और जन्मदिन की पार्टी का भी भरपूर आनंद ले सकेंगे। जम्मू-कश्मीर की तर्ज पर लकड़ी की शिकारा बोट्स उपलब्ध है। इसके लिए 300 से तीन हजार रुपये तक की न्यूनतम दर रखी गई है। -- दीपेंद्र कुमार यादव, अपर नगर आयुक्त।