फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CCTV cameras installed in forests on HRI campus to catch leopard

Prayagraj News: तेंदुए को पकड़ने के लिए एचआरआई परिसर में जंगलों में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
CCTV cameras installed in forests on HRI campus to catch leopard
थाना क्षेत्र के छतनाग वार्ड इलाके में स्थित हरिश्चंद्र शोध संस्थान (एचआरआई) में तीन दिन से घुसा तेंदुआ अब तक वन विभाग की पकड़ में नहीं आ सका है। तेंदुए को दबोचने के लिए रविवार को परिसर के भीतर वॉच टावर एक और नौ के पास लगाए गए पिंजड़े सोमवार को खाली दिखे।
विज्ञापन

इस बीच पता चला है कि रविवार की देर रात को हरिश्चंद्र शोध संस्थान परिसर के भीतर घने जंगल में घुसा तेंदुआ एक बार फिर बाहर निकला और जगह-जगह चहल कदमी किया। इससे वहां पर तैनात सुरक्षाकर्मियों में खलबली मची रही। आनन फानन में परिसर के भीतर मौजूद वैज्ञानिकों एवं शोधार्थियों तक यह जानकारी दी गई कि वह सभी अपने-अपने कमरों के भीतर रहें। बाहर निकालने की कोशिश न करें।
विज्ञापन

वन विभाग की टीम ने सोमवार एक बार फिर तेंदुए को दबोचने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान जंगल के भीतर कुछ जगहों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए थे। वन विभाग के अफसर के मुताबिक, उन्हें अब तक तेंदुआ नहीं दिखा है। हालांकि, वनकर्मियों का यह भी कहना है कि परिसर के भीतर जंगल की ओर कुछ जगहों पर तेंदुए के पैरों के निशान भी मिले हैं। इसी के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को वन विभाग की टीम ने फूलपुर के वन क्षेत्राधिकारी लक्ष्मीकांत दुबे एवं उप वन क्षेत्राधिकार सत्येंद्र चौधरी की अगवाई में जंगल के भीतर कुछ जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए। अफसरों का मानना है कि जब तक तेंदुए की लोकेशन ट्रेस नहीं हो पाएगी तब तक उसे पकड़ना आसान नहीं है। इसी बीच पता चला है कि रविवार की रात तकरीबन एक बजे हरिश्चंद्र शोध संस्थान परिसर के भीतर घुसा तेंदुआ बाहर निकल आया था। वह तैनात सुरक्षाकर्मियों की नजर जब सड़क पर घूम रहे तेंदुए पर पड़ी तो वे सन्न रह गए। तत्काल तेंदुए की जानकारी परिसर के भीतर बने कंट्रोल रूम को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed