फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CCC exam manipulation, a center of the test aborted

सीसीसी परीक्षा में गड़बड़ी, एक केंद्र की परीक्षा निरस्त

Sun, 04 Dec 2016 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 04 Dec 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
CCC exam manipulation, a center of the test aborted
जन्म प्रमाण पत्र - फोटो : डेमो फोटो
भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से संचालित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी की ओर से होने वाली सीसीसी (कोर्स ऑन कंप्यूटर कांसेप्ट) परीक्षा में बड़े पैमाने पर अनियमितता सामने आई है। मां गायत्री महाविद्यालय मवैया रोड नैनी में सीसीसी की परीक्षा के दौरान बड़े पैमाने अनियमितता पाए जाने के बाद प्रथम बैच की परीक्षा निरस्त कर दी गई है।
विज्ञापन


विभाग की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि सीसीसी प्रथम बैच की परीक्षा में गड़बड़ी के बाद अब चार एवं पांच दिसंबर को इस केंद्र पर होने वाली द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ बैच की परीक्षा स्थगित कर दी गई है। निरस्त परीक्षा की तिथि एनआईईएलआईटी गोरखपुर की वेबसाइट पर चार दिसंबर शाम पांच बजे तक उपलब्ध करा दी जाएगी। नैनी स्थित इस परीक्षा केंद्र पर शिकायत को देखते हुए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी ने छापा मारा। छापामारी में गंभीर अनियमितता मिली।
विज्ञापन


इसी प्रकार की शिकायत शहर में सीसीसी केलिए बनाए गए अन्य केंद्रों पर मिली। शहर के केंद्रों पर परीक्षा में शामिल परीक्षार्थियों ने अमर उजाला को फोन करके बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा पास करवाने केनाम पर चार से पांच हजार रुपये मांगे जा रहे हैं। पैसा नहीं दिए जाने पर कंप्यूटर टेस्ट में फेल किए जाने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed