फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CBSE's emphasis on professional course in new education policy

नई शिक्षा नीति में सीबीएसई का प्रोफेशनल कोर्स पर जोर

Thu, 24 Jun 2021 07:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 24 Jun 2021 07:25 PM IST
सार

  • नए प्रोफेशनल कोर्स के लिए माइक्रोसाफ्ट के साथ मिलकर सीबीएसई शिक्षकों को दे रहा प्रशिक्षण

विज्ञापन

विस्तार

नई शिक्षा नीति में सीबीएसई का फोकस अब व्यावसायिक कोर्स की तरफ है। बोर्ड की तैयारी है कि 2025 तक नई शिक्षा नीति के तहत वह अपने 50 फीसदी छात्रों को इन प्रोफेशनल कोर्स में पारंगत बनाएगा। बोर्ड ने  माइक्रोसाफ्ट कंपनी के साथ समझौता किया है। इसके तहत छात्रों को कंप्यूटर प्रोग्रामिंग व कोडिंग सहित कई अन्य कोर्स पढ़ाए जाएंगे। सीबीएसई की ओर से दसवीं के 18 एवं बारहवीं के लिए 38 प्रोफेशनल कोर्स को अपग्रेड किया जा रहा है। बोर्ड की ओर से पहले चरण में शिक्षकों को प्रशिक्षित करने का काम चल रहा है। 

विज्ञापन


सीबीएसई की ओर से नई शिक्षा नीति के तहत छात्रों में वैज्ञानिक सोच एवं उनकी अभिरूचि के अनुसार प्रेरित करने की पहल का बीबीएस इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक रणजीत सिंह ने स्वागत किया है। उनका कहना है कि बोर्ड का मानना है कि कोई छात्र-छात्रा जिस विधा में पारंगत है, उसे उसकी पसंद के आधार पर प्रशिक्षित किया जाए। सीबीएसई ने प्रोफेशनल कोर्स को बढ़ावा देने के लिए पहले चरण में शिक्षकों को प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया है।  बोर्ड की ओर से शिक्षकों को प्रशिक्षण देने के लिए उन्हें लिंक एवं क्यूआर कोड दिया है।
विज्ञापन


सीबीएसई ने माइक्रोसाफ्ट कंपनी को कक्षा छह से बारहवीं तक के छात्रों के लिए प्रोफेशनल कोर्स के लिए पाठ्य सामग्री करने के लिए कहा है, इसमें स्कूल के शिक्षकों की मदद ली जाएगी। अब देखा जाए तो सीबीएसई की ओर से छात्रों में रचनात्मक कौशल का विकास करने का प्रयास कक्षा छह से ही शुरू हो जाएगा। बोर्ड कक्षा छह से आठ तक के बच्चों के लिए नौ स्किल माड्यूल तैयार कर रहा है। नई शिक्षा नीति में सरकार का प्रयास है कि जो जानकारी वर्तमान समय में 12 वीं के छात्र प्रोफेशनल कोर्स की पढ़ाई करके हासिल कर रहे हैं, उसे कक्षा छह से आठवीं कक्षा में ही लागू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed