{"_id":"58a205214f1c1b1235d85300","slug":"cbse-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई दसवीं-बारहवीं परीक्षा में तीन लाख परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई दसवीं-बारहवीं परीक्षा में तीन लाख परीक्षार्थी
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 14 Feb 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
cbse
- फोटो : cbse
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की दसवीं एवं बारहवीं की नौ मार्च से शुरू हो रही परीक्षा में तीन लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। इलाहाबाद रीजन के अधीन आने वाले स्कूलों के परीक्षार्थियों के लिए 300 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सीबीएसई की ओर से अबकी बार देहरादून क्षेत्रीय कार्यालय के अधीन चले गए छह जिलों मथुरा, हापुड़, बरेली, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर, शाहजहांपुर को फिर से इलाहाबाद कार्यालय के अधीन कर दिया गया है।
सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी पीयूष कुमार शर्मा ने बताया कि बारहवीं की परीक्षा में 1.27 लाख एवं दसवीं में 1.76 लाख परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि दसवीं की बोर्ड परीक्षा में मात्र 65 हजार परीक्षार्थी तथा शेष 1.11 लाख परीक्षार्थी घरेलू परीक्षा में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि इलाहाबाद कार्यालय के अधीन अब 57 जिले हो गए हैं। सीबीएसई की ओर से दसवीं की परीक्षाएं नौ मार्च से 10 अप्रैल के बीच कुल 15 कार्य दिवसों में होंगी। बारहवीं की परीक्षाएं नौ मार्च से 29 अप्रैल के बीच कुल 31 कार्य दिवसों पूरी होंगी।