फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CBSE Board: Applications for scrutiny in class 10th from May 20, if not satisfied, you can take photo copy of

सीबीएसई बोर्ड : 10वीं में स्क्रूटनी के लिए आवेदन 20 मई से, संतुष्ट न होने पर कॉपी की ले सकते हैं फोटो प्रति

Fri, 17 May 2024 01:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 17 May 2024 01:16 PM IST
सार

सीबीएसई बोर्ड ने 13 मई को 10वीं और 12वीं का परिणाम जारी किया था। परिणाम जारी करने के बाद बोर्ड ने स्क्रूटनी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 17 से 21 मई तक 12वीं के विद्यार्थी स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
CBSE Board: Applications for scrutiny in class 10th from May 20, if not satisfied, you can take photo copy of
CBSE - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के 10वीं के विद्यार्थी 20 मई से स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। इसके लिए विद्यार्थी को पांच दिन का मौका मिलेगा। स्क्रूटनी से संतुष्ट न होने पर छात्र अपनी कॉपी की फोटो प्रति भी ले सकते हैं और शुल्क जमा करके फिर से प्रश्न की जांच करवा सकते हैं।

विज्ञापन


सीबीएसई बोर्ड ने 13 मई को 10वीं और 12वीं का परिणाम जारी किया था। परिणाम जारी करने के बाद बोर्ड ने स्क्रूटनी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 17 से 21 मई तक 12वीं के विद्यार्थी स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं, 10वीं के लिए 20 मई से ऑनलाइन आवेदन शुरू होगा और 24 मई की रात 11:59 तक चलेगा। स्क्रूटनी के लिए प्रत्येक विषय के लिए 500 रुपये शुल्क देना होगा।
विज्ञापन


स्क्रूटनी का परिणाम सप्ताहभर में सीबीएसई की वेबसाइट पर आ जाएगा। उससे संतुष्ट न होने पर चार और पांच जून को 10वीं के विद्यार्थी अपनी कॉपी की फोटो प्रति लेने के लिए वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। प्रत्येक कॉपी इसका शुल्क 500 रुपये देना होगा। इसके लिए वही आवेदन कर सकते हैं, जो स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर चुके होंगे। अपनी कॉपी देखने के बाद अगर कोई विद्यार्थी फिर से प्रश्नोत्तर चेक करवाना चाहता है तो वह प्रत्येक प्रश्न का 100 रुपये जमा करके नौ और 10 जून को आवेदन कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed