फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CBSE 10th Results released the 10th result, many students from Prayagraj performed excellently.

CBSE Result : जाह्नवी को 98.8 और आकर्ष, अंविशा व अश्विन को मिले 98.2 फीसदी अंक

Wed, 15 Apr 2026 04:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 15 Apr 2026 04:41 PM IST
सार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) ने बुधवार को 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जिले के कई छात्रों ने उत्कृष्ट सफलता हासिल की है। 

विज्ञापन
CBSE 10th Results released the 10th result, many students from Prayagraj performed excellently.
सीबीएसई का रिजल्ट घोषित होने के बाद खुशी मनाते गंगा गुरुकुलम के छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के 10वीं के परीक्षा परिणाम में छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता के नए आयाम स्थापित किए। बुधवार को जारी नतीजे में जिले के कई विद्यालयों का परिणाम शानदार रहा। इससे शिक्षण संस्थानों में उत्साह का माहौल है। प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय का परिणाम 89.45 फीसदी रहा।

विज्ञापन


गुरुकुल मोंटेसरी स्कूल की जाह्नवी देववंशी ने 98.8 प्रतिशत हासिल कर विद्यालय में टॉप किया। टैगोर पब्लिक स्कूल के 10वीं के छात्र आकर्ष अग्रवाल ने 98.2 प्रतिशत, पतंजलि ऋषिकुल की अंविशा तिवारी और अश्विन कुमार ने भी 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने विद्यालय के टॉपर बने। महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर स्कूल के अनादि रतन श्रीवास्तव और प्रज्ञान पांडेय को 98 फीसदी अंक मिले। जगत तारन गोल्डन जुबली स्कूल की छात्रा प्रगति मिश्रा ने 97.4 प्रतिशत प्राप्त किए। बृज बिहारी सहाय इंटरनेशनल स्कूल, गोहरी, फाफामऊ की प्रज्ञा पटेल ने 96.2 प्रतिशत हासिल कर विद्यालय का मान बढ़ाया।
विज्ञापन


बाल भारती स्कूल के छात्र विष्णु मिश्रा ने 96.4 प्रतिशत, सेंट विष्णा आरआरएन स्कूल की प्राची ने 97.2 प्रतिशत, विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल के वीर केसरवानी, आदित्य सिंह, अभिजत द्विवेदी 96.2 फीसदी अंकों के साथ संयुक्त रूप से स्कूल में अव्वल रहे। डीपी पब्लिक स्कूल की अदिति मिश्रा ने 93.20 फीसदी, रामानुजन पब्लिक स्कूल के अक्षय सिंह ने 97.4 फीसदी, एमवी कॉन्वेंट इंटर कॉलेज के प्रशांत कुमार ने 92.6 फीसदी, इलाहाबाद पब्लिक स्कूल की प्रज्ञा ने 95 फीसदी अंक प्राप्त किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

CBSE 10th Results released the 10th result, many students from Prayagraj performed excellently.
सीबीएसई रिजल्ट में गंगा गुरुकुलम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों का कराया गया मुंह मीठा। - फोटो : अमर उजाला।

परिणाम घोषित होते ही विद्यालय पहुंचे छात्र

परिणाम सामने आते ही काफी बच्चे अपने-अपने विद्यालय पहुंचे। स्कूल परिसर में कहीं अच्छे अंकों की खुशी में जश्न मनाया गया तो कहीं अपेक्षित परिणाम न आने पर छात्र शिक्षकों से सलाह लेते नजर आए। विद्यालयों में देर शाम तक रौनक बनी रही। सफल छात्रों ने शिक्षकों का आशीर्वाद लिया और उन्हें उपलब्धि का श्रेय दिया। कई छात्रों ने अपने दोस्तों के साथ खुशी साझा की और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की।

मंदिरों में भगवान को किया नमन

परिणाम घोषित होते ही बंधवा स्थित हनुमान मंदिर, अलोपी देवी मंदिर, सिविल लाइंस, रामबाग समेत विभिन्न मंदिरों में आस्था और उत्साह का अनोखा संगम देखने को मिला। अभिभावक बच्चों के साथ शाम को मंदिर पहुंचकर आशीर्वाद लिए। किसी ने अच्छे अंकों के लिए भगवान का आभार जताया तो किसी ने आगे की पढ़ाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की। छात्र-छात्राएं अपने माता-पिता के साथ माथा टेककर सफलता का आशीर्वाद लेते नजर आए। कई परिवारों ने प्रसाद चढ़ाकर खुशी जाहिर की और एक-दूसरे को बधाई भी दी।

सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में गंगा गुरुकुलम के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

फाफामऊ स्थित गंगा-गुरुकुलम के विद्यार्थियों ने सीबीएससी. दसवीं की परीक्षा-2026 में एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय को गौरवान्वित किया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के टाॅपर शिवांश मिश्रा ने 96.8 प्रतिशत अंक अर्जित किये। विद्यालय में 96.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर नित्या चैधरी दूसरे स्थान पर रही। 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर आयुष पाण्डेय तीसरे स्थान पर रहे।

स्कूल टाॅपर इस प्रकार रहे 
 

1.    शिवांश मिश्रा    9695791174        96.8 प्रतिशत
2.    नित्या चैधरी    9839455681        96.5 प्रतिशत
3.    आयुष पाण्डेय    9410805770          95.8 प्रतिशत 

विद्यालय की सचिव डॉ. कृष्णा गुप्ता एवं प्रधानाचार्या श्रीमती माधुरी श्रीवास्तव सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकों ने सभी छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed