{"_id":"5f1078d88ebc3e63ce2493a6","slug":"cbse-10th-result-2020-city-desk-news-ald2811736177","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई रिजल्टः हिंदी में भी मिले पूरे 100 नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई रिजल्टः हिंदी में भी मिले पूरे 100 नंबर
विज्ञापन
CBSE 10th result 2020
- फोटो : CITY DESK
सीबीएसई दसवीं के रिजल्ट में कई छात्रों को सभी विषयों में शत प्रतिशत अंक
प्रयागराज। सीबीएसई की ओर से जारी दसवीं के परिणाम में इस बार छात्रों ने हिंदी, सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी जैसे विषयों में शत प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। दसवीं में वैकल्पिक विषय कंप्यूटर साइंस की परीक्षा छोड़कर सभी परीक्षा लॉकडाउन लागू होने से पहले पूरी कर ली गईं थीं। ऐसेेेेे में मूल्यांकन के बाद रिजल्ट तैयार करने में मात्र कंप्यूटर के प्रश्नपत्र में ही औसत का नियम लागू किया गया।
दूसरे अनिवार्य विषयों की परीक्षा पहले पूरी होने से छात्रों को औसत के आधार पर नहीं, बल्कि बोर्ड के मूल्यांकन में लचीले रवैये के चलते खूब नंबर मिले। दिल्ली के एक छात्र को तो सामाजिक विज्ञान में मात्र एक अंक कम मिलने से वह रिकार्ड बनाने से चूक गया। इस छात्र को अन्य सभी विषयों में पूरे 100 अंक मिले। इस छात्र को यदि सामाजिक विज्ञान में पूरे अंक मिल गए होते तो वह भी सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में लखनऊ की दिव्यांशी जैन की तरह शत प्रतिशत अंक पाने का रिकार्ड बना देता।
अब विशेषज्ञों ने सवाल उठाया है कि आखिर में हिंदी, अंग्रेजी साहित्य और मानविकी के विषयों में परीक्षार्थी पूरे अंक कैसे पा रहे हैं। विशेषज्ञ गणित के संजय सिंह, कंप्यूटर साइंस के विश्वनाथ मिश्र, रसायन विज्ञान के एसपी तिवारी का कहना है कि इस प्रकार के मूल्यांकन प्रक्रिया की समीक्षा जरूरी है, नहीं तो पूरी शिक्षा प्रणाली मात्र नंबर की अंधी दौड़ होकर रह जाएगी।
विज्ञापन
सेंट्रल एकेडमी झूंसी के राहुल को जिले में सबसे अधिक अंक
-नया टॉपर सामने आने के बाद बदल जाएगी मेरिट
प्रयागराज। सीबीएसई की ओर से जारी दसवीं के परिणाम में सेंट्रल एकेडमी झूंसी के राहुल सिंह ने 500 में 491 (98.2%) अंक लेकर जिले के स्कूलों से मिली सूचना में पहला स्थान हासिल किया है। सेंट्रल एकेडमी झूंसी के राहुल सिंह को गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, आईटी में पूरे 100 अंक, अंग्रेजी में 97, हिंदी में 94 कुल मिलाकर 491 अंक मिले हैं।
इससे पहले स्कूलों की ओर से मिली सूचना के आधार पर शहर के आर्मी पब्लिक स्कूल के दो छात्रों ईशान शांडिल्य, सुप्रिया सिंह और पतंजलि ऋषिकुल की देवांशी यादव जिले में सबसे अधिक 490 अंक लेकर सबसे आगे थे। अब राहुल सिंह के सामने आने के बाद पूरे जिले के टॉपर की सूची बदल जाएगी। सेंट्रल एकेडमी के निदेशक एसके तिवारी एवं प्रधानाचार्य एके पांडेय ने राहुल सिंह सहित सभी छात्रों को बधाई दी है।