फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   cbse 10th and 12th result

सीबीएसई ने कॉपियों की जांच का मौका दिया, आवेदन शुरू

Sat, 18 Jul 2020 12:16 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sat, 18 Jul 2020 12:16 PM IST
सार

  • छात्रों को किसी विषय के मूल्यांकन में शिकायत हो तो कर सकते हैं पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन

विज्ञापन
cbse 10th and 12th result
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीबीएसई ने दसवीं और 12वीं के परिणाम जारी करने के बाद छात्रों की शिकायत के आधार पर पुनर्मूल्यांकन, अंकों के सत्यापन और उत्तर पुस्तिकाओं की कॉपी लेने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है, परीक्षार्थी 20 जुलाई तक आवेदन करके अपने अंकों की जांच कर सकते हैं। बोर्ड की ओर से जारी गाइड लाइन में कहा गया कि इसके लिए छात्रों को ऑनलाइन आवेदन और ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा। जिन छात्रों या उनके अभिभावकों को मूल्यांकन से शिकायत है अब वो पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें निर्धारित दिशानिर्देशों का पालन करना होगा।
विज्ञापन


सीबीएसई की ओर से जारी दिशा निर्देश में कहा गया कि जो छात्र-छात्राएं अंकों का सत्यापन करवाना चाहते हैं अथवा पुनर्मूल्यांकन करवाना चाहते हैं, उन्हें बोर्ड की ओर से जारी नियम एवं शर्तों का पूरी तरह से पालन करना होगा। छात्र इसके लिए मात्र ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया के बाद छात्रों को संबंधित विषय में अंक कम या अधिक होने पर बोर्ड के नियम के अनुसार निर्णय को स्वीकार करना होगा। बोर्ड की ओर से जारी निर्देश में कहा गया कि अंक कम या अधिक होने की दशा में छात्रों को मार्कशीट जमा करनी होगी। इसके बाद बोर्ड छात्रों को दूसरी मार्कशीट जारी करेगा।
विज्ञापन


जमा करना होगा शुल्क
पुनर्मूल्यांकन में नंबर कम आने पर कंपार्टमेंट आने या फेल होने पर अलग से परीक्षा के लिए आवेदन करना होगा। परीक्षार्थियों को हर प्रश्नपत्र के लिए पांच सौ रुपये शुल्क जमा करना होगा। अंकों के सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन के लिए पांच सौ रुपये का शुल्क देना होगा। सीबीएसई की ओर से दसवीं और बारहवीं का परिणाम जारी होने के बाद कुछ छात्रों ने अंकों को लेकर प्रधानमंत्री के पास तक अपनी शिकायत पहुंचाई थी। प्रधानमंत्री ने छात्रों की लड़ाई में नहीं पड़ने की सलाह देने के साथ स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed