फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CBI will investigate Bulandsaher rape scandal

बुलंदशहर रेप कांड की होगी सीबीआई जांच

Tue, 09 Aug 2016 02:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 09 Aug 2016 02:59 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर रेप कांड को लेकर हाईकोर्ट ने गहरी चिंता जताई है। कहा है कि इस प्रकार की घटनाएं मामूली नहीं होती हैं। इससे पता चलता है कि कानून-व्यवस्था की क्या स्थिति है। ऐसा चलता रहा तो जनता का भरोसा कानून पर से उठ जाएगा। घटना पर स्वत: संज्ञान लेने के बाद सोमवार को मुख्य न्यायाधीश दिलीप बी भोसले और न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा की पीठ ने कहा कि वह इस मामले की जांच सीबीआई से कराने का आदेश देंगे। सरकार बताए कि सीबीआई जांच में उसे  क्या आपत्ति है या सरकार स्वयं इस मामले को सीबीआई के हवाले कर दे।
विज्ञापन


पीठ ने बुधवार, दस अगस्त को महाधिवक्ता से सरकार का पक्ष रखने के लिए कहा है। पीठ ने कहा कि सिर्फ सीबीआई जांच का आदेश देकर केस बंद नहीं किया जाएगा बल्कि लगातार इस प्रकरण और महिलाओं की सुरक्षा तथा कानून-व्यवस्था की मॉनिटरिंग करेंगे। महाधिवक्ता विजय बहादुर सिंह ने भी यह स्वीकार किया कि घटना शर्मनाक है और सरकार इसे लेकर बेहद गंभीर है। यूपी पुलिस जांच कर रही है। अदालत ने महाधिवक्ता को दो दिन में बताने को कहा है कि राजमार्गों पर सुरक्षा के लिए क्या इंतजाम किए गए हैं। घटना में शामिल अपराधियों की सामाजिक और राजनीतिक पृष्ठभूमि की भी जानकारी मांगी गई है। यदि उनका किसी राजनीतिक दल से संबंध है तो इसकी जानकारी अदालत को दी जाए। पीठ ने एसपी बुलंदशहर को इस मामले में जांच की प्रगति बताने को कहा है। राजमार्गों पर सुरक्षा के क्या प्रबंध हैं, क्या उचित स्थान पर चेक पोस्ट बने हैं और नियमित पेट्रोलिंग होती है या नहीं। 
विज्ञापन


महाधिवक्ता ने बताया कि तीन लोग गिरफ्तार किए गए हैं। इस पर पीठ ने कहा, वह तीनों संदिग्ध हैं अभियुक्तों की गिरफ्तारी होनी चाहिए, वह क्यों नहीं हो पा रही है। इस मामले को लेकर लखनऊ खंडपीठ में भी याचिका दाखिल है जिसकी पत्रावली पीठ ने इलाहाबाद तलब कर ली है। याचिका पर 10 अगस्त को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार बताए-
1- जांच सीबीआई को सौंपने में क्या आपत्ति है
2- घटना क्यों हुई, इसका जिम्मेदार कौन है
3- अपराधियों की सामाजिक, राजनीतिक पृष्ठभूमि
4- अपराधियों का किसी पार्टी से संबंध तो नहीं है
4- अब तक क्या जांच हुई, कितने लोग गिरफ्तार हुए
5- पीड़ितों को मुआवजा देने के लिए क्या कदम उठाए
6- हाईवे पर अपराध रोकने के लिए क्या उपाय किए हैं
7- राजमार्गों पर अपराध रोकने के लिए क्या योजना है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed