फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CBI should tell whether Ali Abbas of Kaushambi is alive or dead, High Court orders

UP News : सीबीआई बताए कौशाम्बी का अली अब्बास जिंदा है या मर गया, हाईकोर्ट का आदेश

Wed, 31 Jul 2024 01:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 31 Jul 2024 01:10 PM IST
सार

पुलिस ने कपड़े की बरामदगी के आधार पर बिना लाश बरामद किए हत्या के आरोप में चार्जशीट दाखिल की है और केस डायरी में एक पर्चे में यह भी लिखा है कि कथित मृतक अली अब्बास दुबई में अपने मामा के घर में रह रहा है। इसपर कोर्ट ने सीबीआई से कहा पता करें अली अब्बास वास्तव में जिंदा है या मर चुका। 

विज्ञापन
CBI should tell whether Ali Abbas of Kaushambi is alive or dead, High Court orders
अदालत का फैसला। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सीबीआई से 30अगस्त तक रिपोर्ट मांगी है कि कौशाम्बी के गांव जलालपुर घोसी का लापता अली अब्बास जीवित है उसकी मौत हो चुकी है। या वह कहीं अभिरक्षा में है। कोर्ट ने सी बी आई को एक अभियुक्त की जमानत अर्जी में पक्षकार बनाने का आदेश देते हुए अर्जी व आदेश की प्रति सीबीआई के अधिवक्ता को देने का भी निबंधक अनुपालन को आदेश दिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने कपड़े की बरामदगी के आधार पर बिना लाश बरामद किए हत्या के आरोप में चार्जशीट दाखिल की है और केस डायरी में एक पर्चे में यह भी लिखा है कि कथित मृतक अली अब्बास दुबई में अपने मामा के घर में रह रहा है। इसपर कोर्ट ने सीबीआई से कहा पता करें अली अब्बास वास्तव में जिंदा है या मर चुका। यह आदेश न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव ने गुड्डू पासी व अन्य की जमानत अर्जी की सुनवाई करते हुए दिया है।
विज्ञापन


याची अधिवक्ता स्वाति अग्रवाल का कहना था कि याचीगण के खिलाफ कौशाम्बी के पिपरी थाने में अली अब्बास की पहले अपहरण फिर हत्या करने के आरोप में एफआईआर दर्ज है। जबकि, कथित मृतक अली अब्बास और साथियों के खिलाफ यूडी मेमोरियल इंटर कॉलेज असराव कला में पढ़ रही लड़की सलोनी का 27अप्रैल 2023 को अपहरण कर कार से ले जाने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। दूसरी तरफ प्रमुख गृह सचिव से 15मई 2023 को शिकायत की गई कि दिलीप यादव,आकाश यादव और तीन अन्य ने अली अब्बास व सलोनी की हत्या कर दी है। एसपी कौशाम्बी को 22मई 23को अर्जी दी गई कि उनके बेटे व पीड़िता का अपहरण कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिना हत्या के सबूत के दाखिल कर दी चार्जशीट
 

पीड़िता लड़की 11 अगस्त 2023 को बरामद की गई। जिसके कोर्ट में दिए गए बयान पर विवेचना अधिकारी ने एफआईआर में अपहरण के साथ षड्यंत्र की धारा जोड़ी।अपहरण के मुख्य अभियुक्त अली अब्बास के कपड़े बरामद हुए और पुलिस ने अपहरण , षड्यंत्र व हत्या के आरोप में याची सहित अन्य के खिलाफ आठ मई 2024 को चार्जशीट दाखिल कर दी।
 

याची अधिवक्ता ने 12 मई 2023 को पुलिस के एक पर्चे के हवाले से कहा कथित मृतक जिंदा है और दुबई में मामा के घर पर है। पुलिस ने लाश बरामद किए बगैर केवल कपड़े की बरामदगी के आधार पर बिना सबूत हत्या के आरोप में चार्जशीट दाखिल की है। इसलिए याचीगण को जमानत पर रिहा किया जाए।
 

साथ ही यह भी तर्क दिया गया कि हत्या मामले में सह अभियुक्त धनंजय पाल,शुभंकर यादव,विजय प्रजापति उर्फ आकाश ,व आकाश यादव को जमानत व अग्रिम जमानत मिल चुकी है। कथित मृतक अली अब्बास की बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका भी हाईकोर्ट में विचाराधीन है। पीड़िता के अपहरण का मुख्य अभियुक्त अली अब्बास लापता है और पुलिस ने बिना सबूत हत्या के आरोप में चार्जशीट दाखिल की है। जिसे मृत कहा जा रहा है,वास्तव में वह जिंदा है। इस मामले की सुनवाई अब 30 अगस्त को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed