{"_id":"5d2b858e8ebc3e6cf4708dfe","slug":"cbi-raid-on-meja-s-crusher-plant-on-illegal-mining-city-news-ald2494362130","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन पर मेजा के क्रशर प्लांट पर सीबीआई का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन पर मेजा के क्रशर प्लांट पर सीबीआई का छापा
विज्ञापन
CBI raid on Meja's crusher plant on illegal mining
सभी केंद्र
00000000000000
सीबीआई टीम को देख भाग निकले क्रसर प्लांट के कर्मचारी
अवैध खनन पर मेजा के क्रसर प्लांट पर सीबीआई ने फिर मारा छापा
0 भटौती पहाड़ी पर सीबीआई टीम ने फिर से की जांच पड़ताल
0 टीम ने करवाई वीडियोग्राफी, कोहड़ार मेें एक माइंस की हुई जांच
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज/मेजा। खनन घोटाले की जांच कर रही सीबीआई की टीम ने रविवार को एक बार फिर से प्रयागराज में छापामारी की। इस दौरान सीबीआई टीम ने मेजा की भटौती पहाड़ी पर क्रसर प्लांट की जांच-पड़ताल की। यहां टीम ने पहाड़ की लंबाई, चौड़ाई आदि की नापजोख की। अचानक पहुंची सीबीआई टीम को वहां देखकर काम करने वाले कर्मचारी भाग खड़े हुए। बताया जा रहा है कि सीबीआई के राडार पर जिले के कुछ अन्य अफसर भी हैं। इन सभी के घर छापामारी की शीघ्र ही कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।
रविवार दोपहर मेजा पहुंची सीबीआई की टीम भटौती के उन 12 पट्टों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी रही जो पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के शासन काल में चुनिंदा लोगों के बीच बांट दिए गए थे। दरअसल न्यायालय के निर्देश पर सीबीआई आधा दर्जन जिलों में हुए अवैध खनन के मामलों की जांच कर रही है। उसी के तहत पिछले सप्ताह भी मेजा के भटौती पहाड़ी पर जांच-पड़ताल के लिए सीबीआई की टीम आई थी। रविवार को दोपहर ढाई बजे सीबीआई की टीम फिर भटौती पहाड़ी पर क्रसर प्लांट पहुंची तो हड़कंप मच गया। टीम ने उन 12 पट्टों की जमीन देखी जहां पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के शासनकाल में लीज आवंटन किया था। आरोप है कि यहां मानक की अनदेखी कर खुदाई की गई। क्रसर प्लांट संचालकों ने खुदाई के दौरान पूरा कुंआ और तालाब बना दिया। इस दौरान वहां आसपास के कई क्रसर प्लांट संचालक टीम को देखते ही प्लांट बंद कर खिसक लिए। क्रसर प्लांट की वीडियो और फोटोग्राफी कराई गई। टीम ने पहाड़ी के खनन के अलावा पानी निकलने वाले स्थानों की भी वीडियोग्राफी कराई। सीबीआई की टीम ने कोहड़ार में भी एक माइन्स की जमीन को देखा। वहां भी जांच-पड़ताल की। बाद में तीन वाहनों से आई सीबीआई टीम वहां से चली गई।
जहां-जहां है भंडारण, उसकी भी ली जानकारी
0 सीबीआई टीम ने पिछले सप्ताह बुधवार को एक पूर्व एडीएम के आवास में छापामारी कर कई अहम दस्तावेज तथा प्रापर्टी के कागजात जब्त किए थे। विभाग के निशाने पर अब एक पूर्व खनन अधिकारी भी हैं। इसके अलावा जिले में जहां-जहां भी बालू, गिट्टी आदि का भंडारण है, उसकी भी जानकारी सीबीआई ने जुटाई है। वहीं दूसरी ओर सीबीआई की मौजूदगी तथा कार्रवाई से खनन विभाग, अफसरों तथा बालू माफिया में हड़कंप मचा हुआ है। प्रयागराज में बालू के अवैध खनन की शिकायत लगातार मिलती रही है। इसके मद्देनजर पूर्व में खनन पर रोक भी लगा दी गई थी।