फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CBI Investigation in UPPSC

सीबीआई कैंप कार्यालय में बढ़ी हलचल

Sat, 26 Oct 2019 11:54 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
CBI Investigation in UPPSC
CBI Investigation in UPPSC
आयोग से लिए गए दस्तावेजों की हुई जांच-पड़ताल
विज्ञापन

अज्ञात लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई की हो रही तैयारी
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की परीक्षाओं की जांच कर रही सीबीआई के कैंप कार्यालय में हलचल बढ़ गई है। आयोग से लिए गए विभिन्न परीक्षाओं के दस्तावेजों की कैंप कार्यालय जांच-पड़ताल तेज हो गई है। पूर्व परीक्षा नियंत्रक और रिटायर हो चुके पूर्व सचिव से पूछताछ के बाद सीबीआई को कई अहम सुराग मिले हैं।
सूत्रों का कहना है कि आयोग में पूर्व परीक्षा नियंत्रक से सीबीआई ने लगातार पांच दिनों तक पूछताछ की। इस दौरान पूर्व परीक्षा नियंत्रक के साथ कम किए हुए कई वर्तमान एवं पूर्व कर्मचारियों से भी पूछताछ हुई। इसी आधार पर सीबीआई ने आयोग से कई विवादित परीक्षाओं के दस्तावेज भी निकलवाए और अब इन दस्तावेजों की गहनता से जांच-पड़ताल शुरू हो गई है। पीसीएस-2015 में हुई गड़बड़ी के मामले में सीबीआई पहले से ही मुकदमा दर्ज कर चुकी है, लेकिन यह मुकदमा आयोग के अज्ञात अफसरों और बाहरी अज्ञात लोगों के खिलाफ है।
विज्ञापन

अब इन अज्ञात लोगों को चिह्नित किया जा रहा है और ऐसे ही चिह्नित लोगों से पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक केवल पीसीएस-2015 ही नहीं, बल्कि पीसीएस-2011, एपीएस-2010 एवं अन्य भर्ती परीक्षाओं में भी सीबीआई को धांधली के सुबूत मिले हैं। परीक्षाओं की संख्या सैकड़ों में है और इनमें अनियमितता की हजारों शिकायतें सीबीआई को मिली हैं। इनमें से गंभीर शिकायतों पर सीबीआई ने जांच-पड़ताल तेज की है और कैंप कार्यालय में अब इन्हीं परीक्षाओं से संबंधित दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed