फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CBI inquiry order in the Munna Bajrangi murder case

मुन्ना बजरंगी की हत्या की सीबीआई जांच का आदेश

Wed, 26 Feb 2020 01:18 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
CBI inquiry order in the Munna Bajrangi murder case
CBI inquiry order in the Munna Bajrangi murder case
प्रयागराज। चर्चित शूटर मुन्ना बजरंगी की बागपत जिला जेल में हत्या की घटना की जांच सीबीआई को दे दी गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बजरंगी की पत्नी सीमा सिंह की याचिका पर सीबीआई को मामले की जांच कर प्रगति रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है। मुन्ना बजरंगी की झांसी से बागपत जिला जेल में लाए जाने के बाद जेल परिसर में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कोर्ट ने सीबीआई को 20 अप्रैल को जांच की प्रगति रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

सीमा सिंह की याचिका पर न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल तथा न्यायमूर्ति राजीव मिश्र की खंडपीठ सुनवाई कर रही है। कोर्ट ने कहा है कि झांसी से बागपत तबादले एवं उसी दिन जेल में पिस्तौल आने के पीछे की साजिश में अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जाए। साथ ही पिस्टल की बैलिस्टिक जांच कर हत्या में प्रयुक्त पिस्टल की पहचान की पुष्टि भी की जाए।
विज्ञापन

माफिया मुख्तार अंसारी के गैंग के शूटर मुन्ना बजरंगी की पत्नी सीमा सिंह ने हत्या की साजिश की सीबीआई जांच की मांग की थी। उसका आरोप था कि हत्या के लिए ही एक जेल से दूसरे जेल लाया गया। इस साजिश का पर्दाफाश किया जाए। शासन ने जेल अधिकारियों को निलंबित कर घटना पर पर्दा डालने की कोशिश की है। अगली सुनवाई 20 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed