{"_id":"57606b624f1c1bb00911b7dd","slug":"cbi-enquiry-of-jawahar-bagh-kand-case-hearing-got-over","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवाहर बाग कांड की सीबीआई जांच पर सुनवाई टली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जवाहर बाग कांड की सीबीआई जांच पर सुनवाई टली
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 15 Jun 2016 02:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट ने जवाहर बाग कांड की जांच सीबीआई से कराने की मांग को लेकर दाखिल याचिका पर सुनवाई टाल दी है। कोर्ट ने इस मामले में सोमवार को लखनऊ खंडपीठ द्वारा दिए गए फैसले की जानकारी मांगी है। लखनऊ पीठ का आदेश मिलने के बाद इस याचिका पर पांच जुलाई को सुनवाई होगी। अनिरुद्ध उपाध्याय ने याचिका दाखिल कर घटना की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। मंगलवार को याचिका पर कार्यवाहक मुख्य न्यायमूर्ति वीके शुक्ला और न्यायमूर्ति आरएन कक्कड़ की खंडपीठ सुनवाई की। याचिका में कहा गया है कि जवाहर बाग की घटना सत्ता के संरक्षण की वजह से हुई है। इसमें पुलिस का एक एसपी और दरोगा मारे गए। कानून-व्यवस्था की भीषण समस्या पैदा हुई।
याची का कहना है कि इससे पहले जवाहर पार्क पर अवैध कब्जे के खिलाफ अधिवक्ता विजय तोमर की याचिका पर हाईकोर्ट ने जवाहर बाग खाली कराने का आदेश दिया था। राजनीतिक हस्तक्षेप के कारण कोई कार्रवाई नहीं की गई। रामवृक्ष यादव ने जवाहर बाग में हथियार जमा कर लिए, हजारों स्त्री पुरुषों को एकत्र कर लिया। कोर्ट में अवमानना याचिका दाखिल होने के बाद प्रशासन ने जब बाग खाली कराने की कोशिश की तो उसमें भारी खून खराबा हुआ।