{"_id":"5d2cd0148ebc3e6d007df494","slug":"cbi-can-record-reports-submitted-to-many-fall-on-many-city-news-ald2495237178","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉशिंग लाइन में शटिंग के दौरान उतरी हमसफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉशिंग लाइन में शटिंग के दौरान उतरी हमसफर
विज्ञापन
CBI can record reports submitted to many, fall on many
वॉशिंग लाइन में शंटिंग के दौरान उतरी हमसफर एक्सप्रेस
0 सुबह पटरी से उतर गए थे दो कोच, रेल संचालन पर नहीं पड़ा असर
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। आनंद विहार टर्मिनल से इलाहाबाद जंक्शन आने के बाद वॉशिंग लाइन में शंटिंग के दौरान हमसफर एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। ट्रेन के अचानक पटरी से उतरने के बाद जंक्शन पर सायरन बजा। वॉशिंग लाइन में जाकर देखा गया तो मालूम पड़ा कि हमसफर एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतर गए हैं। शाम तक दोनों ही कोच पटरी पर चढ़ा दिए गए। साथ ही रेलवे ने इस घटना की जांच कराने का भी निर्देश दे दिया।
सुबह 6.18 बजे हमसफर एक्सप्रेस आनंद विहार से जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर छह पर पहुंची। यहां आने के बाद ट्रेन वॉशिंग लाइन जा रही थी। प्लेटफार्म नंबर दस के बगल में लाइन नंबर 21 पर इसकी शंटिंग के दौरान सुबह 9.25 बजे कोच नंबर बी 4 और बी 5 अचानक पटरी से उतर गए। बी-5 कोच के दो पहिए एवं बी 4 कोच का एक पहिया पटरी से उतरा। बाद में दोनों कोच पटरी पर चढ़ाने की कार्रवाई शुरू की गई। बी 5 कोच दिन में 12.05 बजे एवं बी 4 कोच शाम 4.20 बजे पटरी पर चढ़ा दिया गया। पीआरओ सुनील गुप्ता ने कहा कि दोनों कोच वॉशिंग लाइन पर पटरी से उतरे, इस वजह से रेल परिचालन पर कोई असर नहीं पड़ा। कोच पटरी से क्यों उतरे, उसकी जांच की जा रही है।