फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Cavs won the title match 3-0

Prayagraj News: सीएवी ने 3-0 से जीता खिताबी मुकाबला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Cavs won the title match 3-0
एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज में फुटबॉल प्रतियोगिता में गोल करने के लिए किक मारते ​खिलाड़ी। संवाद
एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज मैदान पर शुक्रवार को नगर उत्तर संभाग विद्यालयीय फुटबॉल प्रतियोगिता हुई। इसमें एंग्लो बंगाली, सीएवी और वीकर पब्लिक जूनियर हाईस्कूल ने अपने-अपने वर्गों में जीत हासिल की।
विज्ञापन

अंडर-14 का पहला मैच वीकर और सीएवी के बीच खेला गया। जिसे वीकर ने 3-0 से जीत लिया। दूसरा मैच ईश्वर शरण और एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज के बीच खेला गया। ईश्वर शरण ने 2-0 से मैच जीत लिया।
विज्ञापन

अंडर-17 का पहला मैच सीएवी इंटर कॉलेज और एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज के बीच खेल गया, जिसमें सीएवी इंटर कॉलेज ने 1-0 से जीत हासिल की। दूसरा मैच ईश्वर शरण और भारत स्काउट के मध्य खेल गया। जिसे भारत स्काउट ने 2-0 से जीत लिया। फाइनल मैच सीएवी इंटर कॉलेज और भारत स्काउट के बीच हुआ। जिसमें सीएवी इंटर कॉलेज ने 3-0 से जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-19 वर्ग में पहला मैच राजकीय इंटर कॉलेज और केपी इंटर कॉलेज के बीच खेल गया, जिसमें केपी इंटर कॉलेज ने 3-2 से जीत हासिल की। वहीं, फाइनल में पहुंची केपी इंटर कॉलेज और एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज के बीच मैच खेला गया। खिताबी मुकाबले को एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज ने 3-0 से जीत लिया।

एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य स्वस्तिक बोस ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। प्रतियोगिता का संचालन रवींद्र मिश्रा ने किया। इस अवसर पर वेदराज पाल, जितेंद्र कुमार, पीसी यादव, उमेश खरे, सरोज योगी, रवि शंकर, आशुतोष श्रीवास्तव और प्रथम निषाद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed