फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CAV inter college science exhibition

विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाई मेधा

Wed, 25 Dec 2019 01:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
CAV inter college science exhibition
CAV inter college science exhibition - फोटो : CITY DESK
सीएवी इंटर कॉलेज में श्रीनिवास रामानुजन मेमोरियल विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ
विज्ञापन

कॉलेज के पुराछात्र रहे न्यायमूर्ति यतींद्र सिंह ने बच्चों का बढ़ाया हौसला, खिलाया केक
प्रयागराज। सीएवी इंटरमीडिएट कालेज में मंगलवार को श्रीनिवास रामानुजन मेमोरियल विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ विद्यालय के पुराछात्र एवं छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति यतींद्र सिंह ने किया। बच्चों ने एक से बढ़कर एक मॉडल प्रदर्शित किए। वहीं मुख्य अतिथि ने विज्ञान विभाग के प्रभारी डॉ. मदन गोपाल मिश्र एवं विज्ञान विभाग के सभी अध्यापकों के साथ प्रयोगशाला के पुराने दिनों को साझा किया।
मुख्य अतिथि ने विद्यालय के पुस्तकालय के लिए श्रीनिवास रामानुजन के जीवन व कृतियों पर आधारित पुस्तकें व स्वयं की लिखी हुईं दो पुस्तकें भेंट कीं। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विद्यालय के श्रेष्ठ शिक्षकों का स्मरण करने के साथ अपने गुरु जेएन राय की स्मृति में छात्रवृत्ति देने की घोषणा की। सीएवी इंटर कॉलेज के 150वें स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित समारोह की कड़ी में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यालय के अवकाश प्राप्त गणित शिक्षक राम शंकर श्रीवास्तव एवं नागरिक शास्त्र शिक्षक जयराम को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बच्चों के लिए केक लेकर आए मुख्य अतिथि
0 विद्यालय में अपने साथ मुख्य अतिथि बच्चों के लिए एक बड़ा केक लेकर आए थे, इस पर 1729 मैजिक नंबर अंकित था। उन्होंने छात्रों से इस संख्या की विशेषता पूछी। सही जवाब देने पर विद्यालय के छात्र सुव्रत पांडेय को बधाई दी। विज्ञान प्रदर्शनी के निर्णायक मंडल के सदस्य प्रो. राम कृपाल एवं डॉ. भूपेश त्रिपाठी ने परिणाम की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

यासिर हुसैन, निखिल राज रहे विज्ञान प्रतियोगिता के विजेता
विजेता छात्रों में जूनियर वर्ग में यासिर हुसैन, अंश सिंह, सिद्धांत वर्मा क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में निखिल राज, सचिन कुमार पांडेय एवं सौरभ यादव, विवेक कुमार सिंह क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। इन बच्चों को पुरस्कार न्यायमूर्ति यतींद्र सिंह ने प्रदान किया। इस मौके पर विद्यालय के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में प्रबंधक हनुमान प्रसाद उपाध्याय, प्रो. नीता सिंह, प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुरेश चंद्र त्रिपाठी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विज्ञान प्रभारी डॉ. मदन गोपाल मिश्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed