{"_id":"5ebfb7869e3fbbeee18f56453072dc92","slug":"cask-moved-from-the-intersection-bridge-damage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटान से खिसका पीपा, पुल क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटान से खिसका पीपा, पुल क्षतिग्रस्त
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Sat, 03 Jan 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा में कटान के कारण शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी के सामने नई चुनौती खड़ी हो गई। संगम के पास पुल नंबर एक का पीपा कटान के कारण थोड़ा खिसक गया और पुल का संतुलन बिगड़ गया। खबर लगते ही मौके पर पीडब्ल्यूडी के अफसर पहुंच गए और पुल पर आवागमन रोककर मरम्मत का काम शुरू करा दिया गया। दिनभर हुई मरम्मत के बाद शाम को आवागमन शुरू किया गया। गंगा में कटान के कारण संगम के सबसे निकट बने पांटून पुल नंबर एक के सबसे पहले पीपे के नीचे से मिट्टी कटकर बह गई। ऐसे में असंतुलन की स्थिति पैदा हो गई। पीपे का कुछ हिस्सा पानी में तैर रहा था जबकि एक हिस्सा मिट्टी पर टिका हुआ था। कोई घटना न हो, सो पीडब्ल्यूडी के अफसर तुरंत मौके पर पहुंच गए और पुल पर आवागमन रुकवा दिया गया। पीपे को हटाकर पूरी तरह से पानी में कर दिया गया और किनारे पर एक नया पीपा लगाकर पुल को संतुलित किया गया। दोपहर भर चले मरम्मत कार्य के बाद शाम को पुल पर आवागमन शुरू करा दिया गया। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता हंसराज का कहना है कि कटान की वजह से थोड़ी समस्या हुई थी, जिसे दूर कर दिया गया है।
विज्ञापन