{"_id":"667e6d71b4f435c9190d5ef8","slug":"case-of-embezzlement-registered-against-two-secretaries-including-outgoing-head-case-of-misappropriation-of-r-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"गबन : निवर्तमान प्रधान सहित दो सचिव के खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज, 29 लाख की हेराफेरी का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गबन : निवर्तमान प्रधान सहित दो सचिव के खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज, 29 लाख की हेराफेरी का मामला
Fri, 28 Jun 2024 01:29 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 28 Jun 2024 01:29 PM IST
सार
मांडा ब्लॉक क्षेत्र के सैबसा गांव में तैनात रहे सचिव बृजेश द्विवेदी और निवर्तमान ग्राम प्रधान कलावती देवी ने पंचायत भवन निर्माण के नाम पर 29 लाख 26 हजार की धनराशि निकाल ली और निर्माण कार्य पूर्ण नही कराया गया।
विज्ञापन
rupees
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
मांडा क्षेत्र के सैबसा व ढेढरा गांव में वित्तीय वर्ष 2020-21 के दौरान पंचायत भवन निर्माण के नाम पर करीब 29 लाख 26 हजार रुपये की धनराशि निकाल लेने और निर्माण पूर्ण नही कराने के मामले में निवर्तमान दोनों प्रधान व सचिव के खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। डीपीआरओ के निर्देश पर एडीओ पंचायत ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
आरोप है कि मांडा ब्लॉक क्षेत्र के सैबसा गांव में तैनात रहे सचिव बृजेश द्विवेदी और निवर्तमान ग्राम प्रधान कलावती देवी ने पंचायत भवन निर्माण के नाम पर 29 लाख 26 हजार की धनराशि निकाल ली और निर्माण कार्य पूर्ण नही कराया गया। इसी तरह ढेढरा गांव में तैनात रहे ग्राम पंचायत अधिकारी राजीव सक्सेना व पूर्व प्रधान रीता देवी ने भी पंचायत भवन निर्माण के नाम 29 लाख 26 हजार की धनराशि निकाल ली और कार्य पूर्ण नही कराया। मामले में जब जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा जांच कराई गई तो ज्ञात हुआ कि दोनों गांवों में पंचायत भवन का निर्माण नहीं कराया गया है।
विज्ञापन
कई बार नोटिस देने के बाद भी उक्त चार आरोपियों ने कोई जवाब नहीं दिया। आरोपी सचिव ने कोई अभिलेख भी प्रस्तुत नही किया। इसके बाद जिला पंचायत राज अधिकारी बालगोविंद श्रीवास्तव के निर्देश पर एडीओ पंचायत रमाकांत पांडेय ने बीते बुधवार शाम मांडा थाने में सचिव बृजेश द्विवेदी, राजीव सक्सेना व पूर्व प्रधान कलावती देवी, रीता देवी के खिलाफ तहरीर दी। अफसरों के निर्देश पर बृहस्पतिवार को इलाकाई पुलिस ने आरोपी पूर्व प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन