फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Case of death of competitive student: Family alleges - Neighboring tenant used to harass Sanjana

प्रतियोगी छात्रा की मौत का मामला: परिजनों का आरोप- संजना को प्रताड़ित करता था पड़ोसी किरायेदार

Wed, 22 May 2024 01:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 22 May 2024 01:09 PM IST
सार

फतेहपुर के राधानगर के बदनपुर निवासी किराना स्टोर संचालक अशोक साहू के दो बेटियों में संजना बड़ी थी। मंगलवार को माता-पिता समेत परिवार के अन्य लोग और रिश्तेदार पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे थे। छोटी बहन शीलू ने बताया कि वह अपनी बड़ी बहन के साथ रहकर पढ़ाई करती थी।

विज्ञापन
Case of death of competitive student: Family alleges - Neighboring tenant used to harass Sanjana
आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धूमनगंज के सुगम बिहार कॉलोनी में किराये के कमरे में फंदे से लटकी मिली संजना साहू की मौत के मामले में मंगलवार को नया मोड़ आ गया। परिजनों ने पड़ोसी किरायेदार पर प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


फतेहपुर के राधानगर के बदनपुर निवासी किराना स्टोर संचालक अशोक साहू के दो बेटियों में संजना बड़ी थी। मंगलवार को माता-पिता समेत परिवार के अन्य लोग और रिश्तेदार पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे थे। छोटी बहन शीलू ने बताया कि वह अपनी बड़ी बहन के साथ रहकर पढ़ाई करती थी। उसकी बहन एलएलबी कर रही थी। साथ ही सिविल परीक्षा की तैयारी भी कर रही थी। इस कमरे में आए हुए ढाई महीने ही हुए हैं।
विज्ञापन


आरोप है कि उसके बगल वाले कमरे में एक अभिषेक नाम का लड़का रहता है। उसी ने एक साल पहले उसकी बहन को चित्रकूट में पैसे लेकर डाक विभाग में नौकरी दिलवाई थी। शीलू का कहना था कि उसकी बहन को डाक विभाग में काम करने के लिए नहीं जाना होता था। उसके बाद कोई और वहां काम कर रहा था। इसके बदले उसे आधी सैलरी उसे देनी होती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

छोटी बहन का आरोप है कि अभिषेक इसी एहसान के बदले उसकी बहन पर हमेशा रौब दिखाता था और आए दिन उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट करता था। रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे संजना से उसकी आखिरी बार फोन पर बातचीत हुई थी। उसने बताया कि वह यहां से कमरा खाली करके दूसरी जगह रहेगी। वजह पूछने पर बताई कि अभिषेक उसके साथ गाली-गलौज कर झगड़ा कर रहा है, जिसकी वजह से वह काफी परेशान है। इतना कहने के बाद फोन कट गया।

आईएएस बनना चाहती थी संजना

बहन ने बताया कि संजना आईएएस अधिकारी बनना चाहती थी। उसकी शादी तय हो गई थी। परिजनो का आरोप है कि अभिषेक के खिलाफ तहरीर देने पर भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। उल्टा उसकी बहन पर ही इल्जाम लगाकर उन्हें शांत करा दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार के लिए शव को अपने पैतृक गांव लेकर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed