फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Case of culpable homicide filed against Naini jail administration in case of prisoner's death, action on HRC r

UP : कैदी की मौत के मामले में नैनी जेल प्रशासन पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज, एचआरसी के रिपोर्ट पर कार्रवाई

Tue, 17 Jan 2023 04:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 17 Jan 2023 04:12 PM IST
सार

मानवाधिकार आयोग की जांच रिपोर्ट के आधार पर दो साल पहले नैनी सेंट्रल जेल में बंद बंदी की मौत के मामले में सोमवार की देर रात जेल प्रशासन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Case of culpable homicide filed against Naini jail administration in case of prisoner's death, action on HRC r
Prayagraj News : एफआईआर - फोटो : social media

विस्तार

मानवाधिकार आयोग की जांच रिपोर्ट के आधार पर दो साल पहले नैनी सेंट्रल जेल में बंद बंदी की मौत के मामले में सोमवार की देर रात जेल प्रशासन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। मालूम हो कि हंडिया ऊपरदहा गांव निवासी सूरज चौहान (20) पुत्र उमराव को स्थानीय पुलिस ने 2019 एनडीपीएस की धारा में गिरफ्तार किया था। उसे जेल भेजा गया था। 29 जनवरी 2020 को तबीयत बिगड़ने पर उसे जेल प्रशासन ने एसआरएन में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन


इलाज के दौरान 31 जनवरी 2020 को उसकी मौत हो गई थी। उस दौरान डॉक्टरों के पैनल ने उसका पोस्टमार्टम किया था, जिसमें शरीर में कई जगह चोट के निशान पाए गए थे। इस मामले में मानवाधिकार आयोग की ओर से जांच कराई थी।
विज्ञापन


आयोग की रिपोर्ट के आधार पर सोमवार देर रात  जेल प्रशासन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा नैनी कोतवाली में दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने बताया कि आयोग की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed