फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Case of collection of toll tax in front of Deputy CM

डिप्टी सीएम के सामने उठा टोल टैक्स वसूली का मामला

Mon, 06 Jan 2020 01:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Case of collection of toll tax in front of Deputy CM
Case of collection of toll tax in front of Deputy CM - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। लखनऊ जाने के पूर्व डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अलकापुरी स्थित अपने आवास पर रविवार की सुबह जनता दरबार लगाया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी। उनके समक्ष भाजपा प्रदेश कार्य समिति के पूर्व सदस्य सुबोध सिंह ने यमुनापार में चल रहे तीन टोल टैक्स द्वारा की जाने वाली वसूली का मुद्दा उठाया। कहा कि पिछले कुंभ के दौरान यमुना ब्रिज पर बने इस टोल को हटवाया गया था। बाद में यह टोल यमुनापार में तीन स्थानों पर खोल दिया गया। तीनों ही टोल पर अवैध वसूली की जा रही है। इससे क्षेत्रीय जनता परेशान है। उन्होंने तीनों ही टोल बंद करने की मांग की। इस दौरान तमाम फरियादियों ने सड़क, बिजली, पुलिस से जुड़ी शिकायतें भी डिप्टी सीएम से की। सारी शिकायतें सुनने के बाद डिप्टी सीएम ने उचित समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान खराब मौसम की वजह से उनका हेलीकॉप्टर देर से भी उड़ा। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, निवर्तमान अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, अरुण अग्रवाल, दीपक पटेल, पवन श्रीवास्तव, रवि केसरवानी, दिलीप श्रीवास्तव, श्याम हेला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed