फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Case of attack on Minister Nandi: All accused including former MLA Vijay Mishra summoned for statement

मंत्री नंदी पर हमले का मामला : बयान के लिए पूर्व विधायक विजय मिश्रा समेत सभी आरोपी तलब

Wed, 30 Oct 2024 11:13 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 30 Oct 2024 11:13 AM IST
सार

अपर जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी सुशील वैश्य ने बताया कि आरोपियों के अधिवक्ताओं के मौजूदगी में इस मुकदमे के विवेचक एवं अभियोजन के सभी गवाहों का बयान शपथपूर्वक दर्ज कराया जा चुका है।

विज्ञापन
Case of attack on Minister Nandi: All accused including former MLA Vijay Mishra summoned for statement
विजय मिश्रा, पूर्व विधायक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता पर हमले के मामले में बुधवार को विशेष न्यायालय ने बयान दर्ज कराने के लिए ज्ञानपुर के पूर्व विधायक विजय मिश्रा समेत सभी आरोपियों को तलब किया है। एमपी एमएलए की विशेष न्यायालय के न्यायाधीश डॉ. दिनेश चंद्र शुक्ल के समक्ष मामले की सुनवाई चल रही है।

विज्ञापन

अपर जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी सुशील वैश्य ने बताया कि आरोपियों के अधिवक्ताओं के मौजूदगी में इस मुकदमे के विवेचक एवं अभियोजन के सभी गवाहों का बयान शपथपूर्वक दर्ज कराया जा चुका है।

विज्ञापन

बता दें कि 12 जुलाई 2010 को कोतवाली थाना क्षेत्र में नंदी की हत्या करने की कोशिश की गई थी। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस घटना में सुरक्षा गार्ड राकेश मालवीय, संजय सिंह, अनुज पांडेय, प्रीतम सिंह, श्याम बाबू व नंदी से मिलने आए पत्रकार विजय प्रताप सिंह आदि घायल हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इलाज के दौरान विजय प्रताप सिंह एवं राकेश मालवीय की मृत्यु हो गई थी। इस मामले में भदोही के पूर्व विधायक विजय मिश्रा, चाका ब्लाॅक के प्रमुख रहे दिलीप मिश्रा एवं राजेश पायलट सहित 15 अभियुक्त बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed