फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Case filed for cheating on former Manjhanpur chairman

मंझनपुर के पूर्व चेयरमैन पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

Tue, 02 Jun 2020 12:01 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
Case filed for cheating on former Manjhanpur chairman
मंझनपुर के पूर्व चेयरमैन पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
विज्ञापन

तालाब का पट्टा कराने के नाम पर सवा लाख रुपये ठगने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। नगर पंचायत मंझनपुर के पूर्व चेयरमैन के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज हो गई है। उन पर एक मत्स्य पालक से तालाब का पट्टा कराने के नाम पर सवा लाख रुपये ठगने का आरोप है। रिपोर्ट लिखने के बाद पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।

मंझनपुर कस्बे के नयानगर द्वितीय मोहल्ला निवासी वसीम उल्ला पुत्र स्व. समीउल्ला ने बताया कि वह मछली पालन का काम करता है। पीड़ित के मुताबिक नगर पंचायत से उसने तालाब का पट्टा ले रखा था। आरोप है कि पट्टे की अवधि समाप्त होने के बाद पूर्व चेयरमैन और निवर्तमान चेयरमैन के पिता नजीर अहमद ने वर्ष 2019 में 1.15 लाख रुपये ले लिए। कुछ दिनों तक वह ईओ-अध्यक्ष के बीच विवाद होने की बात कहकर मामले को टालते रहे। बाद में तत्कालीन चेयरमैन रहे अपने बेटे महताब आलम से कहकर सात नवंबर 2019 को किसी दूसरे के नाम उस तालाब का पट्टा करा दिया। पीड़ित का कहना है कि अब पट्टेदार हसीना बेगम उससे तालाब खाली करने को कहती हैं। इसे लेकर विवाद की स्थिति बनी रहती है। मामले में नगर कोतवाल अशोक कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर पूर्व चेयरमैन नजीर अहमद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपों की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed