फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Case filed for alleged BJP leader who abused the doctor on phone

फोन पर दरोगा से अभद्रता करने वाले कथित भाजपा नेता पर मुकदमा

Wed, 30 Oct 2019 12:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Case filed for alleged BJP leader who abused the doctor on phone
एसआई की तहरीर पर केस दर्ज - फोटो : अमर उजाला

फोन पर दरोगा से अभद्रता करने वाले कथित भाजपा नेता व आरएसएस से जुड़े युवक पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। एसआई की तहरीर पर उसके खिलाफ गाली गलौज और सरकारी काम में बाधा सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है।

विज्ञापन


उधर इसकी जानकारी होने पर बाबागंज विधायक समेत जनसत्तादल के सभी पदाधिकारी भी थाने पहुंचकर तहरीर दी। इसके साथ ही आधा दर्जन अन्य लोगों ने भी उनके खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


बाघराय थाना क्षेत्र के तारापुर कंदई गांव निवासी सुभाष चंद्र मिश्रा का कच्चा मकान बरसात में गिर गया था। इसके चलते वह उसी जगह पर एक सप्ताह पूर्व अपना घर बना रहे थे। इस पर गांव के मंगला प्रसाद मिश्र ने जमीन को विवादित बताते हुए काम रोकवा दिया था। इस दौरान काम करवाने पर बाबूलाल समेत दो मजदूरों के साथ मारपीट भी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी तहरीर थानाध्यक्ष बाघराय व उपजिलाधिकारी कुंडा को पीड़ित ने दी थी। बीते रविवार को एसओ बाघराय ने एसआई मुन्नीलाल को मौका देखने के लिए भेजा। एसआई मुन्नीलाल मौके पर गए और मौका देखने के बाद गिरे घर पर मकान बनाने की इजाजत दे दी। रविवार की देर शाम मंगला प्रसाद मिश्र के बेटे नरेंद्र मिश्र ने एसआई को फोन किया।

उसने अपनी पहचान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सोनभद्र के विस्तारक व भाजपा नेता के रूप में बताई। इसके बाद बातचीत के दौरान उन्हें दोबारा मौके पर नहीं जाने का आदेश देने लगा। धमकाया कि अगर दोबारा गए तो पुलिस लाइन में नजर आओगे। इसके साथ ही वर्दी उतरवाने की भी धमकी दी।

दरोगा उसे सामने आकर बात करने की बात कहते रहे लेकिन उसने हद करते हुए उन्हें जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए जूतों से पीटने की बात कही। यही नहीं उसने एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह गोपालजी और विधायक बाबागंज विनोद सरोज पर भी अभद्र टिप्पणी की।

कहा कि अब पहले जैसी स्थिति नहीं अब वह कुंडा का बाप है। अब जो कुछ भी होगा उसकी मर्जी से होगा। एसआई ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। बाद में बातचीत का वीडियो भी वायरल हुआ था। अधिकारियों के निर्देश पर दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने नरेंद्र मिश्र पुत्र मंगला प्रसाद मिश्र निवासी तारापुर कंधई के विरुद्ध धमकाने, सरकारी कार्य में बाधा डालने, जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में विधायक विनोद सरोज सहित आधा दर्जन लोगों ने नरेंद्र के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के नेताओं ने घेरा बाघराय थाना
कथित भाजपा नेता नरेंद्र मिश्रा की एसआई से बातचीत करने का आडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के कार्यकर्ताओं मे उबाल आ गया। प्रदेश अध्यक्ष व बाबागंज विधायक विनोद सरोज की अगुवाई में थाने का घेराव कर आपत्जिनक भाषा का प्रयोग करने वाले भाजपा नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार नेे कहा कि कथित भाजपा नेता के खिलाफ कार्रवाई न होने की दशा में पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन होगा।


इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर यादव, डा. केएन ओझा, जिला पंचायत सदस्य प्रफुल्ल सिंह, कुंडा प्रमुख संतोष सिह, बिहार प्रमुख अनुभव यादव समेत क्षेत्र के प्रधान व कार्यकर्ता मौजूद रहे। उधर कथित भाजपा नेता नरेंद्र मिश्रा से तंग आकर गांव के सुभाष मिश्र, मजदूर बब्बू, देवतादीन, बीडीसी रानी देवी, प्रधान सरला देवी, सुरेश गौतम, रामेश्वर प्रसाद आदि लोगों ने भी तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। फिलहाल इन सभी की तहरीर की जांच पुलिस कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed