{"_id":"6645c475239918dfad033e0c","slug":"case-filed-against-worker-who-made-ballot-paper-viral-after-casting-vote-dm-orders-investigation-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : वोट डालने के बाद बैलेट पेपर वायरल करने वाले कर्मी पर केस, डीएम ने दिया जांच का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : वोट डालने के बाद बैलेट पेपर वायरल करने वाले कर्मी पर केस, डीएम ने दिया जांच का आदेश
Thu, 16 May 2024 02:01 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 16 May 2024 02:01 PM IST
सार
बेलन नहर प्रखंड में तैनात सिंचाई विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रामचंद्र यादव ने मंगलवार को मतदान के बाद बैलेट पेपर वायरल कर दिया था। कर्मचारी ने फूलपुर संसदीय सीट के लिए मतदान किया है। कर्मचारियों का कहना है कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर उसने सरकार के खिलाफ मतदान किया है।
विज्ञापन
vote, election
- फोटो : istock
विस्तार
मतदान के बाद बैलेट पेपर वायरल करना एक कर्मचारी को भारी पड़ गया है। उसके साथ कई अज्ञात के खिलाफ कर्नलगंज थाने में एफआईआर लिखाई गई है। साथ ही डीएम नवनीत सिंह चहल ने इस मामले की जांच का आदेश जारी कर दिया है। जिला प्रशासन की ओर से अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी की गई है।
विज्ञापन
बेलन नहर प्रखंड में तैनात सिंचाई विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रामचंद्र यादव ने मंगलवार को मतदान के बाद बैलेट पेपर वायरल कर दिया था। कर्मचारी ने फूलपुर संसदीय सीट के लिए मतदान किया है। कर्मचारियों का कहना है कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर उसने सरकार के खिलाफ मतदान किया है। बताया जा रहा है कि इसे वायरल करने में कई अन्य कर्मचारियों ने भी मदद की है। इसमें एक अन्य कर्मचारी का नाम भी प्रमुखता से लिया जा रहा है।
विज्ञापन
इस तरह से मतदान की गोपनीयता भंग करने के मामले को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। एआरओ की ओर से कर्नलगंज थाने में कर्मचारी के खिलाफ नामजद एफआईआर लिखाई गई है। इस मामले में लिप्त कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी से भी हटाया जा सकता है।
विज्ञापन
डीएम की ओर से पूरे प्रकरण की जांच का आदेश दिया गया है। चूंकि, बैलेट पेपर वायरल करने में कई कर्मचारियों ने सहयोग किया है, ऐसे में इसकी जांच के लिए साइबर सेल की भी मदद ली जाएगी। डीएम नवनीत सिंह चहल ने कहा कि यह मतदान की गोपनीयता भंग करने का प्रकरण है। एफआईआर लिखा दी गई है। जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार कर्मचारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की भी संस्तुति की जाएगी।