फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Case filed against Nafees Biryani under several sections including firing on police

Prayagraj News: नफीस बिरयानी के खिलाफ पुलिस पर फायरिंग समेत कई धाराओं में मुकदमा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Nov 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
Case filed against Nafees Biryani under several sections including firing on police
अतीक गैंग के फाइनेंसर और ईट ऑन रेस्टोरेंट के मालिक नफीस बिरयानी के खिलाफ नवाबगंज थाने में कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। नफीस और उसके साथी पर पुलिस पर फायरिंग का आरोप है। साथ ही पुलिस ने उसके पास से देसी पिस्टल, फर्जी नंबर की बाइक और एक फर्जी आधार कार्ड भी बरामद किया है। आपराधिक धाराओं के साथ धोखाधड़ी की भी कई धाराएं लगाई गई हैं। बाइक अगर चोरी की निकली तो और भी धाराएं बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन

गंगापार के नवाबगंज थाना क्षेत्र के आनापुर में बुधवार की रात नफीस व उसके साथी के बाइक से आने की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की थी। पुलिस को देखकर नफीस व उसके साथी ने फायरिंग शुरू कर दी थी। जवाब में पुलिस को भी फायरिंग करनी पड़ी। नफीस के पैर में गोली लगी और उसका साथी फरार हो गया। पुलिस को मौके पर नफीस के पास से एक देसी पिस्टल बरामद हुई। उसके पास एक फर्जी आधार कार्ड भी मिला। इस पर नफीस की फोटो थी, लेकिन नाम और पता उसका नहीं था। जो फर्जी नाम और पता लिखा है, उसकी भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन

बाइक पर भी फर्जी नंबर था। डीसीपी गंगानगर अभिषेक भारती ने बताया कि नफीस के खिलाफ पुलिस पर फायरिंग करने, फर्जी आधार कार्ड बनवाने और बाइक पर फर्जी नंबर लिखवाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह पता लगाया जा रहा है कि उसने आधार कार्ड कहां से बनवाया था। बाइक अगर चोरी की निकली तो और भी धाराएं बढ़ेंगी। नफीस के ठीक होने के बाद उसके साथी के बारे में भी पूछताछ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed