फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Case filed against a dozen people including history sheeter Pappu Ganjiya in land dispute case

Prayagraj : भूमि विवाद में मारपीट मामले में हिस्ट्रीशीटर पप्पू गंजिया सहित एक दर्जन पर मुकदमा

Wed, 20 Aug 2025 06:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 20 Aug 2025 06:59 PM IST
सार

पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। मामले में पीड़ित ने नैनी थाने के हिस्ट्रीशीटर मो. जावेद उर्फ पप्पू गंजिया, उसके भाई जुनैद, भतीजा साहिल और शाहरुख सहित आठ से दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
Case filed against a dozen people including history sheeter Pappu Ganjiya in land dispute case
एफआईआर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

नैनी थाना क्षेत्र के कसाई मोहल्ला चकदौंदी में एक विवादित भूमि को लेकर हुए विवाद मामले में नैनी पुलिस कार्रवाई की है। मंगलवार को पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर जावेद उर्फ पप्पू गंजिया, उसके भाई जुनैद, भतीजे साहिल, शाहरुख सहित आठ से दस अज्ञात के खिलाफ मारपीट, गालीगलौज व धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। मारपीट से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें चार बाइक से पहुंचे आधा दर्जन से अधिक लोग मारपीट कर भागते दिख रहे थे।

विज्ञापन


कसाई चकदोंदी मोहल्ला निवासी मोहम्मद आरिफ द्वारा दर्ज एफआईआर में बताया गया कि मोहल्ले की एक जमीन का विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। उस भूखंड पर कब्जे की नीयत एक दिन पहले कुछ लोग वहां पहुंच और कार्य कराने लगे। जानकारी पर पीड़ित भी पहुंचा और न्यायालय द्वारा रोक का हवाला देते हुए काम बंद कर दिया।
विज्ञापन


अगले दिन फिर वह अपने भाई माे. सफीक भूखंड पर पहुंचे तो कई बाइक पर आए एक दर्जन लोगों ने उनपर हमला कर दिया। हमलावरों के पास असलहा था। पीड़ित ने इसकी शिकायत डायल 112 नंबर पर की। पुलिस पहुंचने से पहले ही हमलावर वहां से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। मामले में पीड़ित ने नैनी थाने के हिस्ट्रीशीटर मो. जावेद उर्फ पप्पू गंजिया, उसके भाई जुनैद, भतीजा साहिल और शाहरुख सहित आठ से दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नैनी पुलिस का कहना है कि भूखंड को लेकर पूर्व में भी मुकदमा दर्ज है। मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed