फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Case filed against 2 hospital staff including doctor for negligence in treatment, uproar over child's death

Prayagraj : इलाज में लापरवाही पर डॉक्टर समेत अस्पताल के दो स्टाफ पर मुकदमा दर्ज, बच्चे की मौत पर हुआ बवाल

Sun, 31 Aug 2025 01:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 31 Aug 2025 01:20 PM IST
सार

मम्फोर्डगंज स्थित स्वाती हॉस्पिटल के डॉक्टर एके त्रिपाठी समेत दो अन्य स्टाफ पर कर्नलगंज थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। डॉक्टर पर 5 साल के बच्चे के इलाज में लापरवाही से मौत का आरोप लगा है।

विज्ञापन
Case filed against 2 hospital staff including doctor for negligence in treatment, uproar over child's death
एफआईआर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मम्फोर्डगंज स्वाती अस्पताल में उपचार के दाैरान पांच वर्षीय बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। शिकायत के आधार पर कर्नलगंज थाना पुलिस ने डॉ. एलके त्रिपाठी और अन्य डॉक्टर समेत अस्पताल के कर्मचारियों पर केस दर्ज किया है। दारागंज के पूड़ा का पड़ाइन निवासी पूनम सोनकर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पांच वर्षीय बीमार बेटे रजत को 25 अगस्त की रात 11 बजे मम्फोर्डगंज स्थित स्वाती अस्पताल में भर्ती करवाया था।

विज्ञापन


आरोप है कि यहां पर डॉ. एलके त्रिपाठी समेत कई अन्य डाॅक्टरों ने उसका इलाज किया। इसके बाद डॉक्टरों और स्टॉफ ने बताया कि आपके बच्चे को शनिवार की शाम डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। इससे पहले उन्होंने काउंटर पर 50 हजार रुपये की बकाया राशि जमा करने की हिदायत दी। साथ ही कहा गया कि जब तक पूरे रुपये जमा नहीं होंगे, तब तक बच्चे को डिस्चार्ज नहीं किया जाएगा। इसके बाद परिवार को बच्चे से मिलने भी नहीं दिया गया।
विज्ञापन


थोड़ी देर बाद शाम करीब 7:30 बजे पता चला कि बेटे की मौत हो गई है। आरोप है कि अस्पताल के डाॅक्टरों व कर्मचारियों की लापरवाही से बेटे की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि पता चला है कि इससे पूर्व भी यहां पर इलाज के दौरान कई बच्चों की मृत्यु हो चुकी है। शिकायत के आधार पर कर्नलगंज पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। एसीपी कर्नलगंज राजीव यादव ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed