फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Case against hospital leader BJP leader for taking more chCase against hospital leader BJP leader for taking more charge from Kovid patientarge from Covid patient

कोविड मरीज से अधिक चार्ज लेने में अस्पताल संचालक भाजपा नेता पर केस 

Sun, 16 May 2021 01:39 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 16 May 2021 01:39 AM IST
सार

  • चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक पर कार्रवाई, शिकायत पर डीएम ने कराई थी जांच, सीएमओ ने दी तहरीर

विज्ञापन
Case against hospital leader BJP leader for taking more chCase against hospital leader BJP leader for taking more charge from Kovid patientarge from Covid patient
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोरोना संकट काल में मरीजों से अधिक चार्ज न लेने के तमाम दिशा-निर्देशों के बावजूद अस्पताल संचालक मनमानी पर उतारू हैं। ऐसे ही एक मामले में शनिवार को भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक व जार्जटाउन स्थित ओझा हॉस्पिटल के संचालक डॉ. एलएस ओझा पर एफआईआर दर्ज करा दी गई। आरोप है कि कोविड मरीज के इलाज में शासन की ओर से निर्धारित से अधिक दर पर बिल बनाया गया। शिकायत पर डीएम ने मामले की जांच कराई। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर सीएमओ की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस का कहना है कि जांच शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन


सीएमओ की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया है कि चांदपुर सलोरी के रहने वाले आरके मिश्रा ने जिलाधिकारी को एक पत्र भेजा। इसमें बताया गया कि उनकी कोविड संक्रमित मरीज किरन मिश्रा के इलाज के खर्च के रूप में टैगोर टाउन स्थित ओझा हॉस्पिटल की ओर से कुल 3.77 लाख का बिल बनाया गया। डीएम के निर्देश पर उन्होंने व सिटी मजिस्ट्रेट ने प्रकरण की जांच की। सीएमओ को जांच में कई अनियमितताएं मिलीं। मसलन शासन की ओर से निर्धारित की गई दर से अधिक वसूली की बात तो सामने आई ही, पैकेज में दी गई दवाओं और डॉक्टरों की विजिट का चार्ज भी अतिरिक्त में जोड़ा गया।
विज्ञापन


यही नहीं एक ही दिन में एक ही जांच दो बार कराकर अतिरिक्त धन की वसूली की भी बात सामने आई। अस्पताल प्रबंधन का यह कृत्य एपिडेमिक डिजीज एक्ट व उप्र महामारी कोविड 19 विनियमावली 2020 का उल्लंघन है। मामले में जार्जटाउन इंस्पेक्टर शिशुपाल शर्मा ने बताया कि सीएमओ की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में अस्पताल संचालक डॉ. एलएस ओझा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
आरोपी भाजपा नेता बोले, मुकदमे की जानकारी नहीं
उधर इस मामले में जब आरोपी भाजपा नेता और अस्पताल संचालक डॉ. एलएस ओझा से बात की गई तो उन्होंने मुकदमे की जानकारी से इंकार किया। हालांकि उनका यह भी कहना था कि कुछ गलतफहमी हुई है, जिसे जल्द ही दूर कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed