फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   car will get charged while on the move, no need to wait, the model will be developed soon

Electric Car : चलते-चलते चार्ज हो जाएगी कार, नहीं करना होगा इंतजार, जल्द विकसित होगा मॉडल, देखें वीडियो

Sun, 23 Mar 2025 06:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 23 Mar 2025 06:46 PM IST
सार

इलेक्ट्रिक वाहन वालों को चार्जिंग के लिए घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा, बल्कि वाहन चलते-चलते ही चार्ज हो जाएंगे। इस दिशा में कार्य कर रही प्रयागराज की महिला उद्यमी मनु गुप्ता के स्टार्टअप ई-काॅम्फी मोबिलिटी को एमएनएनआईटी में पुरस्कृत किया गया है।

विज्ञापन
car will get charged while on the move, no need to wait, the model will be developed soon
इलेक्ट्रिक कार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलेक्ट्रिक वाहन वालों को चार्जिंग के लिए घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा, बल्कि वाहन चलते-चलते ही चार्ज हो जाएंगे। इस दिशा में कार्य कर रही प्रयागराज की महिला उद्यमी मनु गुप्ता के स्टार्टअप ई-काॅम्फी मोबिलिटी को एमएनएनआईटी में पुरस्कृत किया गया है। इसे साकार करने के लिए उन्होंने आईआईटी बीएचयू और एनआईटी जयपुर से अनुबंध किया है, जो अगले चार साल में पूरा होने की उम्मीद है, हालांकि इसका माॅडल इस साल के अंत तक विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन


मनु गुप्ता ने बताया कि जैसे मोबाइल फोन को वायरलेस तरीके से चार्ज किया जाता है, ठीक उसी तरह हमारी कंपनी आईआईटी बीएचयू और एनआईटी जयपुर के प्रोफेसर और रिसर्चर से अनुबंध कर एक डायनमिक वायरलेस चार्जिंग सिस्टम का निर्माण कर रही है। इसके तहत सड़क की बायीं लेन में एक स्ट्रिप लगाई जाएगी, जिसके ऊपर से ईवी वाहनों के गुजरते ही चार्जिंग शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष के अंत तक हम इसका प्रोटोटाइप (माॅडल) भी तैयार कर लेंगे।
विज्ञापन


इस पर हमारी टीम नवंबर-2024 से काम कर रही है और उम्मीद है कि वर्ष 2029 तक इसे मूर्तरूप दिया जा सकेगा। टीम में चीफ टेक्निकल ऑफिसर ताहा खालिद, डेवलपर यशस्वी शुक्ला, आईआईटी बीएचयू के प्रोफेसर व एनआईटी जयपुर के प्रोफेसर और रिसर्चर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रयागराज और लखनऊ से की जाएगी शुरुआत

प्रयागराज। मनु गुप्ता के अनुसार, डायनमिक वायरलेस चार्जिंग सिस्टम की शुरुआत प्रयागराज और लखनऊ से की जाएगी। ट्रक से लेकर कार और बाइक की ऊंचाई ढाई फीट से लेकर 180 एमएम तक होती है। सभी वाहनों के हिसाब से सिस्टम को तैयार किया जा रहा है, जिस कारण समय लग रहा है। उन्होंने बताया कि इसके लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री से भी वार्ता की गई है, जिसके बाद ही आईआईटी बीएचयू और एनआईटी जयपुर से अनुबंध किया है। इस तकनीक को अमलीजामा पहनाने के लिए सड़क की सतह के नीचे स्ट्रिप लगाई जाएगी जो बिजली के ग्रिड से जुड़ी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed