{"_id":"636fd32bbec56b3fbf47f845","slug":"car-used-in-attack-on-students-recovered-from-kareli","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : छात्रों पर हमले में प्रयुक्त कार करेली से बरामद, मालिक बोला- रिश्तेदार ले गया था वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : छात्रों पर हमले में प्रयुक्त कार करेली से बरामद, मालिक बोला- रिश्तेदार ले गया था वाहन
Sat, 12 Nov 2022 10:38 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 12 Nov 2022 10:38 PM IST
सार
पुलिस ने रात में ही भुक्तभोगी आदर्श भदौरिया व सत्यम कुशवाहा की तहरीर पर हत्या का प्रयास, लूट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। रात में ही सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया तो कार का नंबर मिला। नंबर के आधार पर पता चला कि इसका मालिक करेली का एक शख्स है।
विज्ञापन
Prayagraj News : मारपीट के बाद पहुंची पुलिस। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
सिविल लाइंस में नाजरेथ अस्पताल के पास कार से बाइक टकराने के विवाद में दो छात्रों की पिटाई में प्रयुक्त कार करेली से बरामद कर ली गई। मालिक ठेकेदार ने बताया कि घटना वाली रात उसका रिश्तेदार कार मांगकर ले गया था। पुलिस रिश्तेदार की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस ने रात में ही भुक्तभोगी आदर्श भदौरिया व सत्यम कुशवाहा की तहरीर पर हत्या का प्रयास, लूट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। रात में ही सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया तो कार का नंबर मिला। नंबर के आधार पर पता चला कि इसका मालिक करेली का एक शख्स है।
विज्ञापन
पुलिस ने उससे संपर्क किया तो पता चला कि वह ठेकेदार है। उसने बताया कि घटना वाली रात उसका रिश्तेदार शशांक सिंह गाड़ी मांगकर ले गया था। शशांक कोखराज का रहने वाला है। पुलिस ने जानकारी की तो पता चला कि वह गायब है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
यह था मामला
आदर्श निवासी लालापुर व सत्यम निवासी रीवा को शुक्रवार रात स्कूटी से लौटते वक्त नाजरेथ अस्पताल के पास कारसवार युवकों ने पीट दिया था। पिस्टल की बट से भी हमला किया था। कार से टकराने पर यह घटना अंजाम दी गई थी।