फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Car that took the life of ADM's son recovered from Lucknow, incident happened six days ago in Civil Lines

Prayagraj : एडीएम के बेटे की जान लेने वाली कार लखनऊ से बरामद, छह दिन पहले सिविल लाइंस में हुई थी घटना

Thu, 15 May 2025 12:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 15 May 2025 12:06 PM IST
सार

एडीएम (नागरिक आपूर्ति) विजय शर्मा के बेटे हृदयांश (12) की मौत के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। हादसे को अंजाम देने वाली कार लखनऊ से बरामद कर ली गई है।

विज्ञापन
Car that took the life of ADM's son recovered from Lucknow, incident happened six days ago in Civil Lines
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

एडीएम (नागरिक आपूर्ति) विजय शर्मा के बेटे हृदयांश (12) की मौत के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। हादसे को अंजाम देने वाली कार लखनऊ से बरामद कर ली गई है। यह कार बेली अस्पताल में तैनात डॉक्टर आयुष के नाम पर पंजीकृत है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना के बाद कार को लखनऊ के एक गैराज में मरम्मत के लिए भेज दिया गया था।
विज्ञापन


नौ मई की रात सिविल लाइंस स्थित सर्किट हाउस के सामने हृदयांश उस वक्त हादसे का शिकार हुआ था, जब वह पिता के साथ रात के खाने के बाद टहलने निकला था। घटना के बाद एडीएम की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने सिविल लाइंस और आसपास के इलाकों में लगे 50 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच में एक संदिग्ध कार की पहचान हुई, जिसकी ट्रैकिंग करते हुए पुलिस पहले डॉक्टर के घर और फिर लखनऊ तक पहुंच गई।
विज्ञापन


डॉक्टर का दावा - ड्राइवर चला रहा था गाड़ी

पुलिस के मुताबिक, कार मालिक डॉक्टर आयुष का कहना है कि घटना की रात उनका ड्राइवर गाड़ी चला रहा था। पुलिस ने इस दावे की जांच शुरू कर दी है। डॉक्टर आयुष के पिता मनोज कुमार लखनऊ में असिस्टेंट कमिश्नर (ड्रग) के पद पर तैनात हैं, जबकि उनके बड़े भाई भी डॉक्टर हैं और उनकी तैनाती कोटवा में है। दोनों भाइयों का परिवार सिविल लाइंस में ताशकंद मार्ग पर रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैरेज से बरामद हुई कार

पुलिस जांच में सामने आया है कि घटना के तुरंत बाद कार को लखनऊ स्थित एक निजी गैरेज में रिपेयरिंग के लिए भेज दिया गया था। पुलिस गैरेज से कार को कब्जे में ले लिया। पुलिस का कहना है कि जल्द ही गाड़ी की फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी।

आगे की कार्रवाई जारी

सिविल लाइंस थाना प्रभारी रामाश्रय यादव का कहना है कि पुलिस अब कार से जुड़े तमाम तकनीकी सबूतों की जांच कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हादसे के वक्त वास्तव में कार कौन चला रहा था। साथ ही कथित आरोपी चालक के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

एडीएम के बेटे के मौत मामले में कार मालिक का बयान दर्ज

एडीएम (नागरिक आपूर्ति) विजय शर्मा के बेटे हृदयांश (12) की मौत के मामले में बृहस्पतिवार को पुलिस ने कार मालिक डॉक्टर आयुष का बयान दर्ज किया। पुलिस पूछताछ में आयुष ने कहा कि, घटना के दिन कार उनका ड्राइवर चला रहा था। ऐसे में पुलिस अब ड्राइवर के नाम पता से लेकर अन्य सभी जानकारियां जुटाई है।

वहीं, पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर कैमरे से लेकर मोबाइल सीडीआर (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) खंगाल रही है। पुलिस पता लगा रही है कि घटना के दिन कौन ड्राइवर कार चला रहा था। साथ ही पुलिस लखनऊ से घटना में शामिल कर्व कार को जब्त कर प्रयागराज लेकर आई है। बता दें कि नौ मई की रात सिविल लाइंस स्थित सर्किट हाउस के सामने हृदयांश उस वक्त हादसे का शिकार हुआ था, जब वह पिता के साथ रात के खाने के बाद टहलने निकला था।


घटना के बाद एडीएम की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने सिविल लाइंस और आसपास के इलाकों में लगे 50 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच में एक संदिग्ध कार की पहचान हुई, जिसकी ट्रैकिंग करते हुए पुलिस पहले डॉक्टर के घर और फिर लखनऊ तक पहुंच गई।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed