फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Car got stuck in ballast after dumper overturned, five people including a woman injured

Prayagraj News: डंपर पलटने से गिट्टी में दबी कार, महिला समेत पांच घायल

Sun, 27 Apr 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sun, 27 Apr 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Car got stuck in ballast after dumper overturned, five people including a woman injured
फूलपुर। गिट्टी लदे डंपर के अनियंत्रित होकर पलटने से सामने से आ रही कार गिट्टी के नीचे दब गई। साथ ही चहारदीवारी टूट जाने से अंदर बैठे चार लोग घायल हो गए, वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जाफरपुर मोहल्ला निवासी राष्ट्रीय वालीबॉल खिलाड़ी बीएल यादव की पत्नी लालती देवी (65) शनिवार सुबह दरवाजे पर लगे हैंडपंप के पास बैठी थी। तभी मेजा की ओर से गिट्टी लादकर जौनपुर की तरफ जा रहा ओवरलोड डंपर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे पास स्थित चहारदीवारी टूट गई और वह मलबे के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। इसी दौरान जौनपुर के मछली शहर से प्रयागराज जा रहे कार सवार भी डंपर की चपेट में आ गए। हादसे में कार सवार चार लोग जहां घायल हो गए।
विज्ञापन

लोगों की मदद से कार में फंसे और मलबे में दबी महिला को बाहर निकाला गया। घायलों को स्थानीय अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां महिला की गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने उन्हें शहर रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक लालती देवी की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed