{"_id":"59540cb54f1c1b8f388b45d4","slug":"capture-removed-ground-mafia-made-drama-of-self-destruction","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्जा हटाया, भू माफिया ने कराया आत्मदाह का नाटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्जा हटाया, भू माफिया ने कराया आत्मदाह का नाटक
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 29 Jun 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिवेणी पुरम आवाज योजना के लिंग मार्ग पर बुधवार को सरकारी जमीन से कब्जा हटाने गए एडीए के दस्ते पर भीड़ ने पथराव कर हंगामा किया। कार्रवाई जारी रही तो भूमाफिया के उकसाने पर वहां तीन लोगों ने आत्मदाह करने का नाटक किया। इससे वहां अफरातफरी मच गई। पुलिस ने आत्मदाह का नाटक कर रहे लोगों और भीड़ को लाठियां भांजकर खदेड़ दिया। कार्रवाई के दौरान करीब ढाई करोड़ कीमत की 1000 वर्ग मीटर सरकारी, रेलवे की जमीन खाली कराई गई।
योगी सरकार की जमीन पर कब्जा करने वालों पर सख्ती के बावजूद झूंसी में सरकारी और रेलवे की कीमती जमीन पर भूमाफिया ने कब्जा कर दुकानें बनवा लीं। इस मामले मेें शिकायत के बाद एडीए उपाध्यक्ष भानु चंद्र गोस्वामी ने सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराने का निर्देश दिया। पुलिस बल की व्यवस्था कर एडीए के जोनल अधिकारी पीएन यादव प्रवर्तन दल और फोर्स के साथ झूंसी पहुंचे। त्रिवेणी पुरम आवास योजना के संपर्क मार्ग पर सरकारी और रेलवे की जमीन पर कई दुकानें और टिन शेड बने थे। पहले से नोटिस के बाद भी कब्जेदार हटने को तैयार नहीं हुए। विरोध के बीच अतिक्रमण दस्ते ने कार्रवाई शुरू की तो वहां जुटी भीड़ हंगामा करने लगी। अफसरों और एसओ ने समझाने का प्रयास किया तो आक्रोशित लोग पथराव करने लगे। इससे थोड़ी देर कार्रवाई बाधित रही लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ।
पुलिस ने स्थिति भांपकर हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ा तो अवैध रूप से बनी दुकानें तोड़ी जाने लगीं। तभी झूंसी टाउन एरिया के चेयरमैन के भतीजे रमेश चंद्र यादव दो अन्य लोगों के साथ जेसीबी के सामने आ गए। उन्होेंने अपने-अपने शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़क आत्मदाह करने की चेतावनी दी। पुलिस दौड़ी तो पता चला कि उनके शरीर पर मिट्टी का तेल कम पानी ज्यादा था। तलाशी लेने पर माचिस भी नहीं मिली। इस बीच भीड़ ने फिर घेरा तो पुलिस ने लाठियां भांजकर लोगों को दूर तक खदेड़ दिया। इस बीच आत्मदाह का नाटक करने वाले भूमाफिया के साथ भाग निकले। भीड़ हटी तो एडीए के दस्ते ने ताबड़तोड़ कार्रवाई कर सरकारी जमीन पर बनी दुकानें और शेड ध्वस्त कर दिए। शाम हो जाने के कारण कुछ निर्माण रह गया।
विज्ञापन
एडीए के जोनल अधिकारी पीएन यादव के मुताबिक तहसीलदार की रिपोर्ट पर राजस्व विभाग ने झूंसी टाउन एरिया के चेयरमैन के भतीजे रमेश चंद्र यादव पर सरकारी जमीन पर कब्जा करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने रमेश को भूमाफिया के रूप में चिह्नित किया है। नोटिस के बाद भी रोड बाइंडिंग की सरकारी व रेलवे की जमीन पर उसने कब्जा कर लिया। उन्होंने बताया कि कार्रवाई में करीब ढाई करोड़ रुपये मूल्य की जमीन खाली कराई गई। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।