फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Cannot deny testimony again if necessary: High Court

जरूरी हो तो दुबारा गवाही से नहीं कर सकते इंकार : हाईकोर्ट 

Thu, 05 Nov 2020 09:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 05 Nov 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
Cannot deny testimony again if necessary: High Court
court - फोटो : सोशल मीडिया
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि यदि न्याय हित में जरूरी हो तो किसी गवाह को दोबारा बुलाकर गवाही लेने से इंकार नहीं किया जा सकता है। दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 311 का उद्देश्य न्याय दिलाना है। इस धारा के तहत सत्र न्यायालय को किसी भी गवाह को दोबारा सवाल के जवाब को बुलाने का विवेकाधिकार दिया गया है।
विज्ञापन


आरोपी को न्याय देने मे विफलता से बचने के लिए यह उपबंध किया गया है। ऐसे में विचारण न्यायालय मनमाने तरीके से गवाह को दुबारा बुलाने की अर्जी निरस्त नहीं कर सकता। हाईकोर्ट ने अपर सत्र न्यायाधीश हापुड़ को नाबालिग बच्ची के दुष्कर्म व हत्या के घायल चश्मदीद गवाह मृतका के भाई नितिन को वीडियो क्लिप पर सवाल पूछने के लिए बुलाने का निर्देश दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति राजीव जोशी ने आरोपी अमरजीत उर्फ कलुआ की याचिका पर दिया है। 
विज्ञापन


कोर्ट ने अपर सत्र न्यायाधीश के गवाह को दुबारा बुलाने से इंकार करने के 14 फरवरी 20 के आदेश को अवैध करार देते हुए रद्द कर दिया है। पांच सितंबर 18 को 12 साल की लड़की व उसका 10 साल का भाई नितिन घर में थे। पिता खेत में चारा काटने गए थे। मां व एक बेटा दिल्ली गए थे। डेढ़ बजे दोपहर को याची अंकुर तेली व सोनू उर्फ पौवा और उसके दो साथियों ने घर में घुसकर नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म किया और हत्या कर दी। भाई नितिन को चाकू मार कर घायल कर दिया। आरोपी जेल में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दी है। कोर्ट ट्रायल में गवाही और प्रति परीक्षा होने के बाद आरोपी ने चश्मदीद गवाह घायल भाई नितिन की अस्पताल में इलाज के दौरान की वायरल हुई मोबाइल वीडियो क्लिप पर सवाल पूछने के लिए उसे दुबारा बुलाने की अर्जी दी। जिसे ट्रायल में देरी की टैक्टिस करार देते हुए कोर्ट ने खारिज कर दिया। इसके खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई। याची का कहना है कि वीडियो क्लिप में वास्तविक अपराधियों का नाम नितिन ने लिया है। न्याय के लिए चश्मदीद गवाह के सवालों के जवाब के लिए दुबारा बुलाना जरूरी है। कोर्ट ने याचिका मंजूर कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed