फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   candle

मतदाता जागरूकता के लिए स्टेडियम में जलाईं छह हजार मोमबत्ती

Sun, 19 Feb 2017 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 19 Feb 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
candle
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
मदन मोहन मालवीय स्टेडियम शनिवार की शाम छह हजार मोमबत्तियों की रोशनी से जगमगा उठा। 2500 खिलाड़ियों ने मोमबत्ती जलाकर भारत का मानचित्र और महात्मा गांधी के चश्मे की आकृति बनाकर लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया। लोगों को बताया गया कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान जरूरी है। सभी से अपील की गई कि 23 फरवरी को मतदान करने अवश्य जाएं।
विज्ञापन


इस मौके पर जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार ने स्टेडियम में मौजूद सभी बच्चों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने घरों में जब भी बात करें अपने अभिभावकों को मतदान करने के लिए प्रेरित जरूर करें। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन पहले वोट फिर भोजन पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि जिस तरह से यह मोमबत्तियां रोशनी फैला रही हैं, उसी तरह से आप अपने गांव, घर, मोहल्ले में वोट देने के लिए अपील करिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में इलाहाबाद में ही सबसे ज्यादा मतदाता हैं और हम कार्य में सबसे अव्वल हैं फिर मतदान करने में क्यों पीछे रहें। लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में वोट देकर इस बार रिकार्ड बनाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाताओं का मत जिले का भविष्य तय करेगा, जनपद का विकास तय करेगा इसलिए अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आंद्रा वामसी, आएसओ संजय शर्मा, कोच रुस्तम खान समेत बड़ी संख्या में खिलाड़ी और अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed