फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Candidates will be able to download the admit card from Thursday from September 12 for BTC and D.EL.ED

बीटीसी व डीएलएड की परीक्षा 12 सितंबर से गुरुवार से अभ्यर्थी डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र

Wed, 08 Sep 2021 08:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 08 Sep 2021 08:10 PM IST
सार

अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र 9 सितंबर तक btce&am.in ß updelede&am.in पर अपलोड कर दिए गए हैं। निजी संस्थान प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद डायट प्राचार्य से मुहर व साइन लगवाने के बाद विद्यार्थियों को वितरित करेंगे।

विज्ञापन
Candidates will be able to download the admit card from Thursday from September 12 for BTC and D.EL.ED
डी.एल.एड

विस्तार

बीटीसी व डीएलएड प्रशिक्षण के फेल व छूटे छात्रों की परीक्षा 12 सितंबर से 17 सितंबर के बीच संपन्न होगी। सचिव, परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने बुधवार को इसकी जानकारी दी है। प्रवेश पत्र 9 सितंबर से डाउनलोड किए जा सकेंगे। बीटीसी प्रशिक्षण 2013, 14 व 2015 सेवारत (मृतक आश्रित), डीएलएड प्रशिक्षण 2017-18 प्रथम व द्वितीय सेमेस्टर के शेष व फेल परीक्षार्थी, डीएलएड प्रशिक्षण 2019 के द्वितीय सेमेस्टर के प्रमोटेड को छोड़कर शेष व फेल परीक्षार्थिंयों-2021 की परीक्षा 12 सितंबर से 17 सितंबर के बीच संपन्न होगी।

विज्ञापन


अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र 9 सितंबर तक btce&am.in & updelede&am.in पर अपलोड कर दिए गए हैं। निजी संस्थान प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद डायट प्राचार्य से मुहर व साइन लगवाने के बाद विद्यार्थियों को वितरित करेंगे। 12 से 14 सितंबर के बीच होने वाली पहले सेमेस्टर की परीक्षा में तकरीबन 26 हजार अभ्यर्थी हैं। जबकि 14 से 17 सितंबर के बीच होने वाली द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा में तकरीबन 50 हजार अभ्यर्थी हैं। 
विज्ञापन


ट्रेजरी के डबल लॉक में रहेगा प्रश्न पत्र
सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने बताया कि प्रश्न पत्र एजेंसी से प्राप्त करने के बाद ट्रेजरी के डबल लाक में रखा जाएगा। प्रश्न पत्र लेने व डबल लॉक में रखने और परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने की जिम्मेदारी संबंधित जिले के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्यों की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा में इन बातों का रखना होगा ध्यान
परीक्षा केंद्र में परीक्षा शुरू होने के 15 मिनट पहले ही अपने रोल नंबर पर जाकर बैठना होगा। परीक्षा शुरू होने के बाद परीक्षा कक्ष में अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रवेश पत्र के अलावा परीक्षार्थी अपने साथ किताब, नोटबुक, टैब, मोबाइल या अन्य कोई अनुचित साधन सामग्री परीक्षा में नहीं ले जा सकेंगे। यदि कोई परीक्षार्थी अनुचित साधन के साथ पकड़ा गया तो उसे परीक्षा से वंचित कर दिया जाएगा। परीक्षा शुरू होने के बाद परीक्षा समाप्ति तक किसी भी परीक्षार्थी को  बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी।  उत्तर पुस्तिका का वितरण परीक्षा शुरू होने के 15 मिनट पहले किया जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed