Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Candidates' understanding tested on smart village and smart city

Prayagraj News: स्मार्ट ग्राम और स्मार्ट सिटी पर परखी अभ्यर्थियों की समझ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Candidates' understanding tested on smart village and smart city
पीसीएस अफसर बनना है तो स्मार्ट ग्राम व स्मार्ट सिटी के बारे में भी जानकारी रखनी होगी। सोमवार को पीसीएस मुख्य परीक्षा-2024 के सामान्य अध्ययन के प्रश्नपत्र में इससे संबंधित दो सवाल पूछे गए।
विज्ञापन

सामान्य अध्ययन के प्रथम प्रश्नपत्र में सवाल आया कि स्मार्ट सिटी क्या है? इसकी प्रमुख विशेषताओं को वर्णन कीजिए। एक प्रश्न यह भी पूछा गया कि भारत में स्मार्ट ग्राम की अवधारणा पर प्रकाश डालिए तथा स्मार्ट ग्राम की प्रमुख विशेषताओं का वर्णन कीजिए। प्रश्नपत्र दो खंडों में था और दोनों खंडों में 10-10 सवाल थे।
विज्ञापन

वहीं, सामान्य अध्ययन के दूसरे प्रश्नपत्र में सवाल आया कि नई आर्थिक नीति से देश का श्रमिक वर्ग बहुत प्रभावित हुआ है। स्पष्ट कीजिए। एक सवाल यह भी था, ‘2014 के पश्चात भूख और गरीबी पर भारत की प्रगति क्या है? व्याख्या कीजिए। अभ्यर्थियों ने बताया कि सामान्य अध्ययन के प्रश्नपत्र में ज्यादातर सवाल समसामयिक व ज्वलंत मुद्दों पर आधारित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन दिनों अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। इससे संबंधित सवाल भी पूछे गए। सवाल आया कि इस्राइल-फलस्तीन संघर्ष के क्या परिणाम हैं? भारत को इससे उत्पन्न चुनौतियों का सामना कैसे करना चाहिए? एक सवाल था कि संयुक्त राष्ट्र संघ अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने के अपने उद्देश्य में विफल रहा। उदाहरण के साथ वर्णन कीजिए।
आज सामान्य अध्ययन के तीसरे व चौथे प्रश्नपत्र की परीक्षा
- पीसीएस मुख्य परीक्षा-2024 के तहत एक जुलाई को सामान्य अध्ययन के तीसरे व चौथे प्रश्नपत्र की परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा सुबह नौ से दोपहर 12 बजे और द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा अपराह्न 2:30 से शाम 5:30 बजे तक होगी। पीसीएस के 947 पदाें पर भर्ती होनी है। मुख्य परीक्षा के लिए कुल 14,957 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।

परीक्षा में पूछे गए कुछ प्रश्न
- भारत के विकास में नीति आयोग की भूमिका लिखिए
- राज्य सभा की विशिष्ट विधायी शक्तियां क्या हैं? विवेचना कीजिए।
- भारतीय संविधान न्यायपालिका की स्वतंत्रता को कैसे सुनिश्चित करता है? मूल सिद्धांत के महत्व पर चर्चा कीजिए।
- ग्रामीण विकास में स्वयं सहायता समूहों की क्या भूमिका है?
- भारत-मालदीव संबंध परस्पर हितों से जुड़े हैं। स्पष्ट कीजिए।
- दक्षिण-पूर्व एशिया के प्रति भारत की क्षेत्रीय नीति की विवेचना कीजिए।
- चुनाव आयोग की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के लिए उसकी संशोधित नियुक्ति प्रक्रिया के निहितार्थ क्या हैं?- स्वतंत्रता के तुरंत बाद भारत के समक्ष चुनौतियों का लेखा-जोखा प्रस्तुत कीजिए।
- ‘नेपोलियन क्रांति का पुत्र था’। व्याख्या कीजिए।
- गरीबी के कारणों और परिणामों की चर्चा कीजिए।
- सुनामी की विशेषताओं, कारणों एवं प्रभावों का सोदाहरण विवेचन प्रस्तुत कीजिए।
- भारतीय ग्रामीण समाज के विकास में महिला संगठनों के योगदान का वर्णन कीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed