फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Candidates selected on the post of teacher will be appointed on time

उत्तर प्रदेश में शिक्षक पद पर चयनित अभ्यर्थियों को समय से मिलेगी नियुक्ति

Sat, 01 Aug 2020 08:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 01 Aug 2020 08:13 PM IST
विज्ञापन
Candidates selected on the post of teacher will be appointed on time
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से शिक्षक पद पर चयनित अभ्यर्थियों को विद्यालय आवंटित होने के बाद अब नियुक्ति के लिए भटकना नहीं होगा। विद्यालयों की आवंटन सूची अब शासन और माध्यमिक शिक्षा निदेशक को भी भेजी जाएगी। इस पूरी प्रक्रिया पर शासन की निगरानी होगी।

विज्ञापन


साथ ही नियुक्ति के दौरान अक्सर होने वाले विवादों में भी कमी आएगी। इस बाबत अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला की ओर से उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के सचिव को पत्र जारी किया गया है। माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड से शिक्षकों के पद पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों के विद्यालय आवंटन की सूची केवल जिला विद्यालय निरीक्षकों और मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों को ही प्रेषित की जाती है, जबकि शासन और शिक्षा निदेशक को यह सूची नहीं भेजी जाती है।
विज्ञापन


ऐसे में अभ्यर्थियों को निर्धारित समय में नियुक्ति मिली या नहीं, शासन स्तर पर इसका अनुश्रवण नहीं हो पाता है। अक्सर नियुक्ति के लिए विद्यालय पहुंचने पर चयनित अभ्यर्थियों को भटकना पड़ता है। कई मामलों में तो अभ्यर्थी कोर्ट चले जाते हैं और मामला जब शासन या शिक्षा निदेशक तक पहुंचता है, तब उन्हें इस विवाद की जानकारी होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नियुक्ति को लेकर ऐसे विवाद अक्सर सामने आते रहते हैं। इसी के मद्देनजर अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला ने माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के सचिव को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं कि चयनित अभ्यर्थियों की जनपदवार/विद्यालयवार नियुक्ति के लिए किए गए आवंटन की सूची जिला विद्यालयों निरीक्षकों एवं मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों के साथ ही शासन और शिक्षा निदेशक माध्यमिक को भी उपलब्ध कराई जाए, ताकि चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति की कार्यवाही का प्रभावी अनुश्रवण किया जा सके और न्यायिक वाद की स्थिति से बचा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed