फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Candidates returning from army recruitment created ruckus in trains and buses

सेना भर्ती से लौट रहे अभ्यर्थियों ने ट्रेनों और बसों में किया हंगामा

Sun, 10 Nov 2019 11:43 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
Candidates returning from army recruitment created ruckus in trains and buses
सेना भर्ती से लौट रहे अभ्यर्थियों ने रविवार को ट्रेेेनों और बसों में जमकर हंगामा किया। प्रतापगढ़ डिपो की एक बस में तोड़फोड़ कर दी। उनके हंगामे से यात्री सहमे रहे।
विज्ञापन

सीआरपीएफ कैंप त्रिसुंडी में शनिवार रात प्रयागराज जनपद के अभ्यर्थियों को बुलावा था। शनिवार देर शाम तक अभ्यर्थी भर्ती कैंप पहुंच गए। रात एक बजे उनकी दौड़ कराई गई। सुबह सात बजे तक फेल अभ्यर्थी खाली हो गए। वे घरों के लिए निकलने लगे। कुछ बस तो कुछ ट्रेनों से लौट रहे थे।
विज्ञापन

सरयू एक्सप्रेस में यात्रियों के बैठने की तो बात दूर खड़े होने भर की जगह नहीं थी। शाम पांच बजे फैजाबाद से प्रयागराज को जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा किया। प्रतापगढ़ डिपो की एक बस का शीशा तोड़ दिया। हालांकि इस मामले में चालक ने किसी भी प्रकार की लिखापढ़ी नहीं की। उसने अपने अफसरों को घटना के बारे में जानकारी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार रात प्रतापगढ़ के अभ्यर्थियों का बुलावा था। जिले की सीमा पर चल रही खुली भर्ती में लोग मैजिक और प्राइवेट बस से प्रतापगढ़ शहर में पहुंच रहे थे। 25 किमी दूर अमेठी-प्रतापगढ़ सीमा पर स्थित त्रिसुंडी जाने के लिए अभ्यर्थी परेशान दिख रहे थे। ऐसे में डाला मैजिक और टेंपो आदि पर अपनी जान हथेली पर रखकर लटकते हुए गए।
होता रहा हंगामा, लगा जाम
मकूनपुर। जनपद की सीमा पर स्थित अमेठी के छीड़ा में सीआरपीएफ सेंटर त्रिसुंडी भर्ती से निकले युवकों को नियंत्रित करने में एक ओर पीपरपुर तो दूसरी ओर कोहड़ौर पुलिस मुस्तैद रही। उनके घर लौटने के लिए रोडवेज बसों की व्यवस्था थी, लेकिन वह नाकाफी थी। अभ्यर्थी हंगामा करते रहे। पीपरपुर पुलिस उन्हें नियंत्रित करने में जुटी रही।
हाइवे पर कोई दुर्घटना न हो, इसके लिए भारी वाहनों को कोहड़ौर और पीपरपुर पुलिस ने रोके रखा। जिससे छीड़ा से कोहड़ौर के बृजेंद्रमणि इंटर कालेज तक लगभग 4 किलोमीटर वाहनों का जाम लगा रहा। सुबह 5 बजे से रोके गए वाहनों को 10 बजे छोड़ा गया। इससे नाराज अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा किया।

रात भर खुली रहीं दुकानें, स्टेशन और अस्पताल में बैठे दिखे अभ्यर्थी
सेना भर्ती के चलते कोहड़ौर बाजार के व्यापारी अपनी दुकानों रातभर खोले रहे। खाना खाने के बाद अभ्यर्थी कोहड़ौर स्टेशन और अस्पताल में रात बिताते रहे। किसी प्रकार का बवाल न हो, इसके चलते कोहड़ौर पुलिस रातभर मुस्तैद रही। भारी संख्या में फोर्स तैनात कर दी गई थी। अयोध्या फैसले को लेकर पुलिस घबराई जरूर थी, मगर अभ्यर्थियों ने शांति बनाए रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed