फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Candidates raised questions on the answer key of the subject of Civics, objected to a dozen questions of the Spokesperson Recruitment Examination

UPSESSB : नागरिक शास्त्र विषय की उत्तरकुंजी पर अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल, प्रवक्ता भर्ती परीक्षा के एक दर्जन सवालों पर आपत्ति

Sun, 22 Aug 2021 09:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 22 Aug 2021 09:01 PM IST
सार

  • नागरिक शास्त्र विषय की उत्तरकुंजी पर अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल
  • आपत्तियों का गंभीरता से निस्तारण कर अंतिम उत्तरकुंजी जारी करने की मांग

विज्ञापन
Candidates raised questions on the answer key of the subject of Civics, objected to a dozen questions of the Spokesperson Recruitment Examination
prayagraj news : UPSESSB - फोटो : prayagraj

विस्तार

माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से अशासकीय विद्यालयों में प्रवक्ता नागरिक शास्त्र के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा के एक दर्जन सवालों पर अभ्यर्थियों ने आपत्ति की है। अभ्यर्थियों का दावा कि बोर्ड की ओर से जारी उत्तरकुंजी में राजनीति विज्ञान से जुड़े तकरीबन एक दर्जन सवालों के गलत जवाब दिए गए हैं। इससे मेरिट प्रभावित होगी और योग्य अभ्यर्थियों को चयन से वंचित होना पड़ सकता है। अभ्यर्थियों ने आपत्ति दर्ज कराते हुए संशोधन की मांग की है।
विज्ञापन


अशासकीय विद्यालयों में प्रवक्ता नागरिक शास्त्र के 183 पदों पर भर्ती होनी है। इनमें 153 पद पुरुष वर्ग और 30 पद महिला वर्ग के हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए 18 अगस्त को सुबह 9.30 से 11.30 बजे की पाली में लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें बहुविकल्पी प्रकार के सवाल पूछे गए थे। चयन बोर्ड ने परीक्षा के अगले ही दिन 19 अगस्त को अनंतिम उत्तरकुंजी जारी करते हुए अभ्यर्थियों से आपत्तियां मांग लीं। अभ्यर्थियों का दावा है कि चयन बोर्ड ने प्रवक्ता नागरिक शास्त्र की परीक्षा की उत्तरकुंजी में तकरीबन एक दर्जन सवालों के गलत जवाब दिए हैं। अगर इन सवालों के जव ाब संशोधित नहीं किए गए तो मेरिट पर इसका असर पड़ेगा। अभ्यर्थियों ने इन सवालों पर अपनी आपत्तियां दर्ज कराई हैं। प्रतियोगी छात्र मोर्चा के अध्यक्ष विक्की खान ने मांग की है कि आपत्तियों का गंभीरता से निस्तारण करने के बाद अंतिम उत्तरकुंजी जारी की जाए, ताकि योग्य अभ्यर्थियों का चयन हो सके।
विज्ञापन


बुकलेट सीरीज ‘ए’ के इन सवालों पर आपत्ति
प्रश्न संख्या 2- किसका कथन है किए निर्णयन विभिन्न विकल्पों के चुनाव की एक सरलतम विधि है?
ए-टैरी, बी- मैक फर्लैंड, सी-हर्बट साइमन, डी-रे. ए. किलिएंस
चयन बोर्ड का उत्तर-डी
अभ्यर्थियों का मानना है- सी

प्रश्न संख्या 8- निम्नलिखित में से कौन ऑस्टिन के संप्रभुता-सिद्धांत का कटु समालोचक है?
ए-सर हेनरी मेन, बी-हाब्स, सी-बोंदा, डी- लास्की
चयन बोर्ड का उत्तर-ए
अभ्यर्थियों का मानना है-डी

प्रश्न संख्या 14-निम्नलिखित में से कौन सा जोड़ा सही नहीं है
लेखक -पुस्तक
ए- मोस्का-द रूलिंग क्लास
बी-पेरेटो-माइंड एंड सोसाइटी
सी-रॉबर्ट मिसेल्स-पोलिटिकल पार्टीज
डी- लिप्सेट-वेल्थ आफ नेशंस
चयन बोर्ड का उत्तर-सी
अभ्यर्थियों का मानना है-डी

प्रश्न संख्या 43-कानून समस्त वासनाओं से रहित विवेक है (यह ईश्वर तथा विवेक की विशुद्ध वाणी है) यह परिभाषा किसने दी है?
ए- अरस्तु, बी-सेंट थॉमस एक्विनास, सी- मांटेग्यू, डी- उपयुक्त में से कोई नहीं
चयन बोर्ड का उत्तर-ए
अभ्यर्थियों का मानना है-बी

प्रश्न संख्या 45-भारत के गवर्नर जनरल के पद की व्यवस्था का प्रावधान सर्वप्रथम  किस एक्ट में किया गया था?
ए- रेगुलेटिंग एक्ट 1773, बी- चार्टर एक्ट 1833, सी-चार्टर एक्ट 1853, डी-1858 के एक्ट
चयन बोर्ड का उत्तर-सी
अभ्यर्थियों का मानना है-बी

प्रश्न संख्या 68- मार्क्स ने नौकरशाही की प्रशंसा निम्न में से किस विशेषता के लिए की है?
ए- तार्किकता, बी- गोपनीयता, सी- लोक कल्याणकारी राज्य की स्थापना में सहायक, डी- राष्ट्रों में केंद्रीकरण की प्रवृत्ति की बढ़ोतरी में भूमिका
चयन बोर्ड का उत्तर-डी
अभ्यर्थियों का मानना है-ए

प्रश्न संख्या 70, भारतीय सविधान सहायक एकात्मक विशेषताओं सहित एक संघीय राज्य की स्थापना के स्थान पर सहायक संघीय विशेषताओं सहित एक एकात्मक राज्य की स्थापना करता है, किसने कहा था?
विज्ञापन
विज्ञापन

ए- केसी वहीयर, बी-सर आईवर जेनिंग्स, सी-केएम पाणिकर, डी-बीण्आरण् अंबेडकर
चयन बोर्ड का उत्तर-ए
अभ्यर्थियों का मानना है-बी

प्रश्न संख्या 77-न्यायिक पुनरावलोकन की शक्ति प्राप्त है?
ए- संसद, बी-उच्च न्यायालयों को, सी-सर्वोच्च न्यायालय को, डी-सर्वोच्च न्यायालय एवं उच्च न्यायालयों दोनों को 
चयन बोर्ड का उत्तर-सी
अभ्यर्थियों का मानना है-डी

प्रश्न संख्या-94
मौलिक अधिकारों के कार्य वहन को निलंबित करने का अधिकार किसको है?
ए- संसद, बी- सर्वोच्च न्यायालय, सी- राष्ट्रपति, डी- प्रधानमंत्री
चयन बोर्ड का उत्तर-सी
अभ्यर्थियों का मानना है-ए

प्रश्न संख्या 105- किसने कहा, राजनीति को विज्ञान मानना तो बहुत दूर रहा, यह कलाओं  में भी सबसे पिछड़ी हुई कला है?
ए-मेटलैंड, बी- बक्कल, सी- लीकाक, डी- गेटेल
चयन बोर्ड का उत्तर-बी
अभ्यर्थियों का मानना है-ए

प्रश्न संख्या 120, भारत का सर्वोच्च न्यायालय मुख्य न्यायमूर्ति और अन्य कितने न्यायाधीशों से मिलकर बनता है
ए-25, बी-33, सी-31, डी-26
अभ्यर्थियों का मानना है यह प्रश्न विवादित है क्योंकि पहले संख्या 31 थी, वर्तमान में 2019 के अमेंडमेंट से यह संख्या 34 है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed