फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Candidates hovering over UPPSC throughout the day

दिन भर यूपीपीएससी पर मंडराते रहे अभ्यर्थी

Fri, 31 May 2019 02:18 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 31 May 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
Candidates hovering over UPPSC throughout the day
anju katiyar uppsc - फोटो : प्रयागराज
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) में परीक्षा नियंत्रक से पूछताछ के दौरान परिसर में हड़कंप की स्थिति रही। कर्मचारियों को जांच स्थल के आसपास जाने से भी रोक दिया गया। वहीं, बड़ी संख्या में प्रतियोगी छात्र हाल जानने के लिए आयोग के बाहर दिनभर मंडराते रहे।
विज्ञापन


आयोग में बृहस्पतिवार सुबह जैसे ही कर्मचारी पहुंचे, उनके बीच वहां चल रही जांच को लेकर चर्चा शुरू हो गई। कयास लगाए जाते रहे कि परीक्षा नियंत्रक के साथ किसी अन्य अफसर को भी गिरफ्तार किया जा सकता है। जांच स्थल पर क्या चल रहा है, यह जानने के लिए तमाम कर्मचारी बार-बार जांच स्थल की ओर जाते लेकिन पुलिस उन्हें जांच स्थल पर जाने से रोक देती। इस बीच आयोग परिसर के बाहर भी प्रतियोगी छात्रों की भीड़ मंडराती नजर आई। छात्र भी यह जानना चाहते थे कि अंदर क्या चल रहा है और अब क्या होने वाला है। हालांकि किसी भी प्रतियोगी छात्र या बाहरी व्यक्ति को आयोग में प्रवेश नहीं करने दिया गया। शाम को कर्मचारी आयोग परिसर से बाहर आए तो बाहर मौजूद छात्रों को खबर मिली कि परीक्षा नियंत्रक को पुलिस अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन


आयोग में जांच और परीक्षा नियंत्रक की गिरफ्तारी का मुद्दा सोशल मीडिया पर भी छाया रहा। फेसबुक पर ही तमाम छात्र आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते रहे और आयोग के अफसरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी करते रहे। वहीं, प्रतियोगियों के व्हाट्स एप ग्रुप पर भी इसी मुद्दे पर दिनभर चर्चा होती रही। व्हाट्स एप ग्रुप पर भी छात्र यह जानने के लिए आतुल रहे कि मामले में पुलिस ने क्या कार्रवाई की और परीक्षा नियंत्रक के साथ किसी अन्य अफसर पर भी कार्रवाई हुई या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed