फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Candidates claim paving way for appointment of LT Arts

अभ्यर्थियों का दावा एलटी कला की नियुक्ति का रास्ता साफ

Thu, 27 May 2021 12:58 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
Candidates claim paving way for appointment of LT Arts
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की जीआईसी एलटी ग्रेड कला शिक्षक भर्ती में एनसीटीई ने बीएफए, एमएफए अर्हता वाले अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए हरी झंडी दे दी है। एलटी जीआईसी के अभ्यर्थियों का दावा है कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से एनसीटीई की हरी झंडी मिलने के बाद नियुक्ति का निर्णय ले लिया गया है। जल्द ही आयोग की ओर से इस बारे में सूचना निदेशालय भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

प्रतियोगी छात्र मोर्चा के विक्की खान का कहना है कि एनसीटीई की हरी झंडी मिलने के बाद 97 अभ्यर्थी जो बीएफए की डिग्री के साथ बीएड नहीं हैं, उनकी नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। इससे पहले आयोग ने बीएफए के साथ बीएड करने वाले 138 अभ्यर्थियों को नियुक्ति चार महीने पहले ही दे दिया था। आयोग की ओर से एलटी ग्रेड कला के लिए 464 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था। आयोग की ओर से बीएफए के साथ बीएड अथवा बीएड के साथ बीए कला शैक्षिक अर्हता रखी गई थी। इस बारे में आयोग के सचिव जगदीश एवं मीडिया प्रभारी पुष्कर श्रीवास्तव ने कार्यालय में अवकाश होने के चलते किसी प्रकार की जानकारी से मना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed