फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   cancelled train will start from 15 march

इलाहाबाद: जनवरी से रद ट्रेनें अब 15 मार्च से चलेंगी

Mon, 18 Feb 2013 11:56 AM IST
इलाहाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 18 Feb 2013 11:56 AM IST
विज्ञापन
cancelled train will start from 15 march
कोहरे के कारण निरस्त की गईं दो दर्जन ट्रेनें फरवरी में ट्रैक पर नहीं लौटेंगी। यह ट्रेनें अब 15 से 17 मार्च के बीच शुरू होंगी। इन ट्रेनों को रेल प्रशासन ने कोहरे के कारण रद किया था लेकिन अब कोहरे का नामोनिशान नहीं है। रेल प्रशासन का दावा है कि परिचालन की दिक्कतों के कारण ट्रेनों के निरस्तीकरण को आगे बढ़ाया गया है।
विज्ञापन


कोहरे के कारण रेलवे प्रशासन ने 31 दिसंबर और एक जनवरी से 17 से 19 फरवरी के बीच दो दर्जन ट्रेनों को निरस्त किया था। साथ ही कई ट्रेनों के डायवर्जन भी किए गए। यात्रियों को इन ट्रेनों के अब ट्रैक पर लौटने का इंतजार था, लेकिन शनिवार को रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन


निरस्त ट्रेनों में इलाहाबाद जंक्शन से होकर चलने वाली झारखंड एक्सप्रेस, दिल्ली जनता एक्सप्रेस, लिच्छवि एक्सप्रेस पूर्ण रूप से रद हैं। चौरीचौरा एक्सप्रेस, लालकिला एक्सप्रेस, उद्यान-आभा तूफान एक्सप्रेस, इलाहाबाद-इटारसी पैसेंजर बीच रास्ते से रद हैं। चौरीचौरा इन दिनों रामबाग स्टेशन से चलाई जा रही है। ट्रेनों के निरस्तीकरण से कई ट्रेनों को अतिरिक्त ठहराव दिया गया। सीपीआरओ संदीप माथुर का कहना है कि ट्रेनों के परिचालन की दिक्कतों को देखते हुए निरस्तीकरण की तिथि बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed