{"_id":"5ca7b0e4bdec22141a4a2650","slug":"campus-selection-of-22-united-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"युनाइटेड के 22 छात्रों का कैंपस चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युनाइटेड के 22 छात्रों का कैंपस चयन
Sat, 06 Apr 2019 01:17 AM IST
दुर्गेश pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: दुर्गेश pandey
Updated Sat, 06 Apr 2019 01:17 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : pexels.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युनाइटेड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के मैनेजमेंट के 22 छात्रों का चयन आईसीआईसीआई बैंक की ओर से हुए रिक्रूटमेंट ड्राइव में किया गया। चयनित छात्रों को 3.28 लाख का वार्षिक पैकेज दिया गया। छात्रों का चयन लिखित परीक्षा, पर्सनल इंटरव्यू एवं टेलीफोनिक इंटरव्यू के आधार पर छात्रों का चुनाव किया गया।
विज्ञापन
सेवानिवृत्त शिक्षिका को दी विदाई
प्रयागराज। महिला सेवा सदन इंटर कॉलेज की प्राथमिक विभाग की अध्यापिका अर्चना शुक्ला को सेवानिवृत्त होने पर विदाई दी गई। प्रधानाचार्या अंजना सेंगर ने सेवा निवृत्त होने वाली शिक्षिका को शुभ कामना दी।
विज्ञापन
केपी इंटर कॉलेज में मतदाता साक्षरता क्लब का गठन
प्रयागराज। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाताओं को जागरूक करने केलिए केपी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. योगेंद्र सिंह के संरक्षण में निर्वाचन साक्षरता क्लब का गठन किया गया। डॉ. अभिषेक मिश्र, राजेश शुक्ल, प्रवीण चंद्र, ओम प्रकाश सिंह, प्रदीप कुमार, इंदुरानी, प्रभात यादव, ओम प्रकाश सिंह को मतदाता साक्षरता क्लब का संयोजक नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव ने डायट में देखा स्काउट प्रशिक्षण
प्रयागराज। हाईकोर्ट में किसी मुकदमे की सुनवाई में आए प्रदेश सरकार के अपर मुख्य सचिव बेसिक एवं कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. प्रभात कुमार ने शुक्रवार को डायट में बीटीसी प्रशिक्षुओं के लिए चल रहे स्काउट-गाइड का प्रशिक्षण देखा। उन्होंने प्रशिक्षुओं को दिए जा रहे प्रशिक्षण के बारे में प्राचार्य डायट से जानकारी ली। इस मौके पर डायट प्राचार्य कुबेर सिंह, बीएसए संजय कुमार कुशवाहा सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।