फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CampCounting place in the cantonmenting place

छावनी बना मतगणना स्थल

Sat, 11 Mar 2017 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 11 Mar 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
CampCounting place in the cantonmenting place
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
मुंडेरा मंडी में 11 मार्च को होने वाली मतगणना के मद्देनजर वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मंडी परिसर छावनी में तब्दील हो गया है और त्रिस्तरीय सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। पूरे परिसर पर निगरानी के लिए सीसीटीवी कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। मंडी परिसर के बार भी तगड़ी सुरक्षा रहेगी। साथ ही मंडी स्थल के अंदर और बाहर माइक से प्रसारण होता रहेगा।
विज्ञापन


चुनाव जीतने वाले प्रत्याशी किसी तरह का जुलूस नहीं निकाल सकेंगे। परिणाम आने के बाद वे मंडी से सीधे घर जाएंगे। उन्हें घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी संबंधित थानाध्यक्षों को सौंपी गई है। निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि सुरक्षा प्राप्त कोई भी व्यक्ति मतगणना एजेंट नहीं बन सकेगा और मतगणना एजेंट की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। मतगणना अभिकर्ता और मतगणना कार्मिक मोबाइल फोन, कैमरा एवं किसी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस साथ नहीं रख सकेंगे।
विज्ञापन


आयोग ने निर्देश दिए है कि मतगणना की गोपनीयत हर हाल में बनी रहनी चाहिए। मतगणना स्थल पर फायर ब्रिगेड और डॉक्टरों की टीम अनिवार्य रूप से तैनात रहेगी। मतगणना स्थल पर पान-गुटखा, सिगरेट या तंबाकू के अन्य उत्पाद भी पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे। प्रशासन ने मतगणना स्थल पर पार्किंग के लिए अलग से स्थान चिह्नित किया है। साथ ही मोबाइल फोन जमा करने के लिए अलग से लॉकर की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed