फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   calling in toll free number institute gave the food to people

टोल फ्री नंबर के जरिए 12हजार लोगों तक पहुंचाया खाना

Wed, 29 Apr 2020 12:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
calling in toll free number institute  gave the food to people
आध्यात्मिक संस्था ओम नम:शिवाय की ओर से लॉकडाउन में फंसे लोगों तक खाना पहुंचाने के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया है। जिन क्षेत्रों में लोगों के घरों में अनाज खत्म हो गया है और खाने की समस्या पैदा हो गई है उनकी मदद के लिए दो टोल फ्री नंबर जारी किए गए हैं। इन टोल फ्री नंबरों पर मंगलवार की शाम तक 12790 लोगों के घरों और उनके ठहरे हुए स्थानों पर खाना पहुंचाया गया।
विज्ञापन

संस्था के टोल फ्री नंबर- 7266920638 और 7266902603 पर दिन रात फोन आ रहे हैं। संत ओम नम: शिवाय ने बताया कि इन टोल फ्री नंबरों पर जरूरतमंद अपना नाम, पता, परिवार के लोगों की संख्या बताकर किसी भी समय खाना मंगा सकते है। उन्होंने बताया कि प्रयागराज में 250 से अधिक स्वयंसेवक दिन-रात जरूरत मंद लोगों को खाना पहुंचाने में लगे हैं। प्रतिदिन 65 कुंतल खाद्यान्न और सब्जी व बेसन की कढ़ी, पूड़ी -सब्जी का वितरण हो रहा है। उन्होंने बताया कि जरूरतमंदों को लॉकडाउन खत्म होने तक दिन-रात खाना खिलाया जाएगा। ईसीसी के पीछे स्थित आश्रम, नैनी के नए पुल, नैनी के पुराने पुल, शास्त्री ब्रिज पर भी भोजन का वितरण किया जा रहा है, ताकि कोई भूखा न रहने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed